{"_id":"69d2af4a5d14e1774a0accf4","slug":"district-magistrate-warns-schools-against-arbitrary-fee-collection-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-129274-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: स्कूलों को मनमानी शुल्क वसूली पर जिलाधिकारी की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: स्कूलों को मनमानी शुल्क वसूली पर जिलाधिकारी की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। नए शैक्षिक वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ ही कॉन्वेंट स्कूल बच्चों व अभिभावकों को तय दुकानों से पाठ्य पुस्तक, ड्रेस और अन्य सामग्री खरीदने को बाध्य कर रहे हैं। इन शिकायतों पर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाया है।
जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने स्कूलों के प्रबंधतंत्र को कार्यशैली सुधारने की हिदायत दी है। उन्होंने चेतावनी दी कि शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। जिलाधिकारी ने अभिभावकों से मोबाइल नंबर 9454457411 पर या कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराने की अपील की है। शिकायत सही पाए जाने पर विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पहली बार उल्लंघन पर एक लाख रुपये तक का अर्थदंड लगेगा। दूसरी बार उल्लंघन पर पांच लाख रुपये तक का अर्थदंड होगा। तीसरी बार शिकायत सत्य पाए जाने पर विद्यालय की मान्यता या संबद्धता समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos