सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Encroachment on the highway disrupts traffic, causing problems for heavy vehicles

Chitrakoot News: हाईवे पर अतिक्रमण से यातायात बाधित, भारी वाहनों को परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 06 Apr 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Encroachment on the highway disrupts traffic, causing problems for heavy vehicles
फोटो 05सीकेटीपी 05 हाईवे पर अतिक्रमण के बीच निकलती पर्यटक बस। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोडवेज बस स्टैंड से पुरानी कोतवाली चौराहा तक अतिक्रमण है। सड़क के दोनों ओर दुकानें और ठेले लगने से भारी वाहनों को निकलने में परेशानी होती है। हालांकि पालिका ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देकर कार्रवाई की बात कही है।
Trending Videos




यह समस्या राष्ट्रीय राजमार्ग के कई स्थानों पर है, लेकिन रोडवेज बस स्टैंड से पुरानी कोतवाली तक स्थिति अधिक गंभीर है। फुटपाथों पर दुकानें लगी रहती हैं, जिससे पैदल चलने वालों के लिए जगह नहीं बचती और वे सड़क पर चलने को मजबूर होते हैं। सड़क के बीच में बैरिकेडिंग लगाकर डिवाइडर भी बना दिए गए हैं, जिससे सड़क संकरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्थानीय नागरिक संतोष कुमार बताते हैं कि धर्मनगरी में आने वाली पर्यटक बसें और खनिज लादे ट्रक व डंपर भी इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। सड़क पर अतिक्रमण से इन वाहन चालकों को अक्सर परेशानी होती है। जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि रोडवेज बस स्टैंड से पुरानी कोतवाली तक फुटपाथों पर फास्ट फूड, आइसक्रीम और अन्य सामान बेचने वाले अपने ठेले खड़े कर देते हैं। इसके अलावा, ऑटो चालक भी सवारियां भरने के लिए अपने वाहन सड़क पर ही खड़े कर देते हैं।



इससे यातायात बाधित होता है और वाहन चालकों के बीच अक्सर विवाद भी होता है। यह स्थिति दैनिक यात्रियों के लिए भी बड़ी चुनौती बन गई है। उधर, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लालजी यादव ने बताया कि माइक के माध्यम से अतिक्रमण करने वालों को पहले ही चेतावनी दी जा चुकी है। यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो नगर पालिका सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed