{"_id":"69d2b09d5d14e1774a0accf8","slug":"brother-the-children-are-hungry-please-get-them-a-cylinder-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1007-129277-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: भैया बच्चे भूखे हैं, एक सिलिंडर दिला दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: भैया बच्चे भूखे हैं, एक सिलिंडर दिला दो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
फोटो 05 सीकेटीपी-10-एजेंसी में सिलिंडर की जानकारी लेते लोग। संवाद
-
- 1
-
Link Copied
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में गैस सिलिंडर की किल्लत अब सिर्फ एक समस्या नहीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का दर्द बन चुकी है। रविवार को सोनेपुर की गोमती देवी एजेंसी पर एक सिलिंडर की गुहार लगाती नजर आईं। सुबह छह बजे से लाइन में खड़ी गोमती देवी का दोपहर 12 बजे तक नंबर नहीं आया, तो उनकी उम्मीदें टूटने लगीं। तभी उन्होंने खाली सिलिंडर लेकर जा रही गाड़ी के ड्राइवर को रोक लिया और भर्राई आवाज में कहा भैया एक सिलिंडर दिला दो, घर में बच्चे भूखे हैं। यह सुनकर वहां खड़े लोग भी भावुक हो उठे, लेकिन सिस्टम की मजबूरी के आगे कोई कुछ नहीं कर सका।
लंबी कतारें, खाली हाथ लौटते लोग
जिले में रविवार को 3374 सिलिंडर जरूर पहुंचे, लेकिन वितरण 20 मार्च की बुकिंग वालों तक ही सीमित रहा। ऐसे में हाल ही में बुकिंग कराने वाले उपभोक्ता मायूस होकर लौट गए। प्रयागराज सड़क स्थित गोदाम के बाहर रोज सुबह से ही महिलाओं और पुरुषों की लंबी कतार लग रही है। तेज धूप में घंटों इंतजार के बाद भी कई लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। कर्वी माफी की मनोरमा बताती हैं कि वह पिछले पांच दिनों से लगातार लाइन में लग रही हैं, लेकिन हर बार सप्लाई खत्म हो जाती है। वहीं शबाना के लिए यह संकट और बड़ा है पति बाहर काम करते हैं और उन्हें मजबूरी में लकड़ी पर खाना बनाना पड़ रहा है।
सहालग से बढ़ी परेशानी
14 अप्रैल से शुरू हो रहे शादी-विवाह के सीजन ने इस संकट को और गहरा कर दिया है। व्यावसायिक सिलिंडर की सप्लाई पूरी तरह बंद है। इससे आयोजकों और व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है।
18 की बुकिंग नहीं मिला सिलिंडर
कर्वी नगर के कल्लू ने बताया कि उन्होंने 18 मार्च को बुकिंग करवाई थी। तब से 15 से 20 बार चक्कर काट चुके है। रविवार को बुलाया गया था, लेकिन एजेंसी में सिलिंडर नहीं है इसको कहकर वापस किया जा रहा है। बारिश के बाद से घर में लकड़ी भी गीली है। अब खाना पकाने में संकट खड़ा हो रहा है।
21 की बुकिंग रविवार को बुलाया नहीं दिया सिलिंडर
चिल्ला माफी निवासी रमेश ने बताया कि उन्होंने 21 मार्च को बुकिंग कराई थी। पहले व 25 मार्च फिर 31 मार्च को एजेंसी पहुंचे, लेकिन रविवार को कहकर लौटा दिया। रविवार को सिलिंडर लेने के लिए पहुंचे कहा जा रहा कि सिलिंडर खत्म हो चुके हैं, अगले दिन के लिए बुलाया जा रहा है।
इनसेट-
जिले में सिलिंडरों की एक महीने में बुकिंग- 14351
शनिवार पहुंचा स्टॉक -1200
रविवार को-3394
1.43 लाख में से 4594 को मिला सिलिंडर वहीं 9757 की बुकिंग अभी भी शेष।
बोले जिम्मेदार
सिलिंडरों के लिए मांग जारी है और एजेंसियों में वितरण भी हो रहा है। इसके साथ व्यावसायिक सिलिंडर के लिए भी लगातार मांग की जा रही है। सोमवार को सिलिंडर आने की संभावना है।
कमल नयन सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
Trending Videos