{"_id":"69d2aff9d201b6db10088ee7","slug":"a-goods-train-broke-in-two-parts-due-to-a-broken-coupling-disrupting-the-mumbai-howrah-rail-route-for-a-quarter-of-an-hour-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-129317-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: कपलिंग टूटने से मालगाड़ी दो हिस्सों में बंटी, मुंबई-हावड़ा रेल मार्ग पौने दो घंटे बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: कपलिंग टूटने से मालगाड़ी दो हिस्सों में बंटी, मुंबई-हावड़ा रेल मार्ग पौने दो घंटे बाधित
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
फोटो 05सीकेटीपी 34 कपलिंग टूटने के बाद ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी। संवाद
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। मुंबई-हावड़ा रूट पर बासा पहाड़ स्टेशन यार्ड में रविवार देर शाम एक मालगाड़ी की कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंट गई। यह ट्रेन सीमेंट कंक्रीट लादकर सतना से प्रयागराज आ रही थी। इससे मुंबई-हावड़ा रेल मार्ग पर करीब पौने दो घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा। मानिकपुर के अलावा मारकुंडी, टिकरिया, मझगवां, डभौरा, शंकरगढ़ स्टेशनों पर मालगाड़ी व यात्री की एक दर्जन ट्रेनें रोकी गईं। उधर, जानकारी पाकर रेलवे की तकनीकी टीम भी पहुंच गई और घटना की छानबीन में जुट गई है।
सीमेंट कंक्रीट लदी 60 कोच को लेकर एक मालगाड़ी सतना की ओर से प्रयागराज की ओर आ रही थी। बांसा पहाड़ स्टेशन के पास मालगाड़ी के 48 और 49 कोच के बीच की कपलिंग टूट गई। इससे यह ट्रेन दो हिस्सों में विभाजित हो गई। 48 कोच इंजन के साथ आगे निकल गए। जबकि 12 कोच पीछे छूट गए। ट्रेन की रफ्तार धीमी होते होने पर गार्ड को कुछ शंका हुई, जिस पर उसने बाहर झांकर देखा तो ट्रेन कुछ कोच के साथ आगे जाते दिखे तो उसने वॉकी-टॉकी से लोको पायलट और नियंत्रण कक्ष को सूचना दी। आनन-फानन नियंत्रण कक्ष ने सभी स्टेशनों को चेतावनी का संदेश दिया।
इसके बाद अप और डाउन यात्री व सुपर फास्ट और मालगाड़ियों समेत एक दर्जन ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोका गया। इससे छपरा दुर्ग एक्सप्रेस, गोदान एक्सप्रेस, पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, सुपर फास्ट मुंबई हावड़ा मुंबई मेल, रीवा आनंद विहार, वाराणसी एक्सप्रेस, दानापुर एक्सप्रेस, मुंबई मेल और रीवांचल एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें प्रभावित रहीं। सूचना पाकर मानिकपुर और बांसा पहाड़ रेलवे स्टेशनों के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इसी बीच जबलपुर रेल मंडल की तकनीकी टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई।
इन स्टेशनों पर रोकी गईं ट्रेनें
मालगाड़ी के दो हिस्सों में बंटने से मुंबई-हावड़ा रूट पर पांच स्टेशनों पर विभिन्न ट्रेनों का ठहराव किया गया। छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस को मानिकपुर के बाहरी क्षेत्र पर रोका। वहीं, काशी एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी गई। इसके अलावा मारकुंडी, टिकरिया, मझगवां, डभौरा और शंकरगढ़ जैसे स्टेशनों पर भी कई ट्रेनें रुकी रहीं। इससे यात्रियों को परेशानी से जूझना पड़ा।
बोले जिम्मेदार-- --
घटना की जानकारी मिली है। करीब पौने दो घंटे हावड़ा- मुंबई रूट बाधित रहा। इससे 12 यात्री और मालगाड़ी ट्रेनें प्रभावित रहीं। घटना की जांच कराई जाएगी।
हर्षित श्रीवास्तव, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे
-- -
बांसा पहाड़ यार्ड में खड़े हुए 12 कोच
मानिकपुर। मुंबई-हावड़ा रूट पर मालगाड़ी की कपलिंग टूटने से करीब पौने दो घंटे तक ट्रेनों का संचालन बाधित रहा। हादसा शाम पांच बजकर 45 मिनट बांसा पहाड़ स्टेशन यार्ड में हुआ। हादसे के बाद इंजन 48 कोच लेकर मानिकपुर चला गया। दूसरा इंजन मंगवाकर शेष 12 कोच को बांसा पहाड़ यार्ड में खड़ा कराया गया। इस कार्य में करीब पौने दो घंटे लग गए, इसके बाद कहीं जाकर बाधित रेल ट्रैक बहाल हो सका। मानिकपुर से सारनाथ एक्सप्रेस को शाम 7ः30 बजे रवाना किया गया। अब रेलवे की तकनीकी टीम आकर क्षतिग्रस्त कपलिंग को दुरुस्त करेगी।
Trending Videos

बोले जिम्मेदार