सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   A kilometer long jam left people stranded

Chitrakoot News: एक किमी लंबा जाम, फंसे रहे लोग

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 22 Apr 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
A kilometer long jam left people stranded
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के शंकर बाजार से गल्ला मंडी तक बुधवार की शाम को करीब एक किमी लंबा जाम लग गया। जाम के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी के बीच जाम में फंसे राहगीर बेहाल नजर आए। खासकर दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। कई लोग गर्मी और उमस से बचने के लिए छांव तलाशते दिखे।
Trending Videos

राहगीर अमर सिंह ने बताया कि जाम की स्थिति अचानक बढ़ते वाहनों के दबाव और यातायात व्यवस्था की कमी के कारण बनी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू कराया। शहर में लगातार बढ़ते ट्रैफिक के चलते ऐसी समस्या आए दिन देखने को मिल रही है, इससे लोगों में नाराजगी भी बढ़ रही है। यातायात प्रभारी हरीराम यादव ने बताया कि शाम को लोग जल्दी घर जाने के चक्कर में नियमों का पालन नहीं करते हैं। इससे समस्या हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed