{"_id":"69e91c478d67e311dd0904e7","slug":"a-sick-father-stands-in-line-for-hours-in-the-scorching-sun-to-feed-his-children-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1007-130013-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बच्चों की भूख मिटाने के लिए बीमार पिता तेज धूप में घंटों लाइन में...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बच्चों की भूख मिटाने के लिए बीमार पिता तेज धूप में घंटों लाइन में...
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
फोटो 22 सीकेटीपी-12 धूप से बचने के लिए घर के छांव के सहारे खड़े उपभोक्ता। संवाद
- फोटो : मुठभेड़ के बाद गोली लगने से घायल आरोपी को सीएचसी ले जाते कोतवाल राज प्रकाश।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में गैस सिलिंडर की किल्लत और अव्यवस्था ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भीषण गर्मी में गैस एजेंसियों के बाहर घंटों लाइन में लगने के बाद भी उपभोक्ताओं को समय पर सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। हालात यह हैं कि घर में गैस खत्म होने पर होने पर बच्चे भूखे न सो जाएं। इसकी चिंता में एक बीमार पिता तेज धूप में सिलिंडर के लिए लाइन में सुबह से लगा नजर आया....।
प्रयागराज सड़क स्थित गैस एजेंसी पर बुधवार को सुबह से ही लंबी कतार लग गई। तीन दिन बाद 360 सिलिंडर आने की जानकारी पर उपभोक्ता सुबह सात बजे से ही लाइन में लग गए, लेकिन दोपहर तक कई लोगों का नंबर नहीं आया। गैस एजेंसियों के बाहर न तो छांव की व्यवस्था है और न ही पेयजल की। ऐसे में महिलाएं, बुजुर्ग और बीमार लोग भी घंटों धूप में खड़े रहने को मजबूर हैं। कई लोग छाता लेकर आए तो कुछ दीवारों की आड़ में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।
घर में गैस नहीं, तेज बुखार भी है, सुबह से लाइन में
संग्रामपुर निवासी मतगंजन प्रसाद पिछले तीन दिनों से सिलिंडर के लिए चक्कर लगा रहे हैं। बताया कि एक महीने पहले बुकिंग कराने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिला। बुखार होने पर भी वह सुबह सात बजे लाइन में लग गए हैं। घर में गैस नहीं है, बच्चों के लिए खाना बनाना जरूरी है। क्या करें, मजबूरी में धूप में खड़े हैं।
इनसेट
तेज धूप है प्यास लगी है, कोई इंतजाम नहीं
कर्वी माफी निवासी चुन्नी लाल सुबह नौ बजे से लाइन में लगे रहे। दोपहर 12 बजे तक उनका नंबर नहीं आया। उन्होंने बताया तेज धूप है, प्यास लगी है, लेकिन एजेंसी में पानी तक का इंतजाम नहीं है। अगर लाइन छोड़कर जाएं तो सिलिंडर मिलने की उम्मीद खत्म हो जाती है।
सभी उपभोक्ताओं को सिलिंडर वितरित किया जा रहा है। जहां पेयजल की व्यवस्था नहीं है, वहां जल्द ही व्यवस्था कराई जाएगी।
कमल नयन सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
Trending Videos

फोटो 22 सीकेटीपी-12 धूप से बचने के लिए घर के छांव के सहारे खड़े उपभोक्ता। संवाद- फोटो : मुठभेड़ के बाद गोली लगने से घायल आरोपी को सीएचसी ले जाते कोतवाल राज प्रकाश।

कमेंट
कमेंट X