सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Drinking water should be made available to cattle on time along with green fodder.

Chitrakoot News: गोवंशों को हरे चारे के साथ समय पर पेयजल हो उपलब्ध

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 23 Apr 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Drinking water should be made available to cattle on time along with green fodder.
विज्ञापन
चित्रकूट। क्षेत्र के गढ़ीवा स्थित गोशाला का बुधवार को डीएम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कुल 172 गौवंश मिले। गर्मी को देखते हुए हरे चारे के साथ पेयजल, छाया की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
Trending Videos

डीएम पुलकित गर्ग ने गोशाला की सुरक्षा और पशु कल्याण के संबंध में जानकारी ली। केयरटेकर से परिसर की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में पूछा। सभी सीसीटीवी कैमरे चलते मिले। इसके बाद गोवंशों की देखभाल और उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति चिंता व्यक्त की और कड़े निर्देश दिए कि गोशाला में संरक्षित पशुओं के लिए हरा चारा, शुद्ध पेयजल और भूसे की पर्याप्त व समुचित व्यवस्था की जाए। कहा कि यदि कोई पशु बीमार हुआ तो तुरंत पशुचिकित्साधिकारी को बुलाकर उपचार कराएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। वहीं ग्रामीणों और केयरटेकर ने बाउंड्री वॉल के क्षतिग्रस्त होने के कारण गौशाला में पशुओं के बाहर निकलने की समस्या बताई। इस पर डीएम ने तत्काल बाउंड्री वॉल की मरम्मत और पुनर्निर्माण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed