सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   A wave of faith on Mahashivratri, chants of Bam-Bam Bhole echoed.

Chitrakoot News: महाशिवरात्रि पर आस्था का सैलाब, गूंजे बम-बम भोले के जयकारे

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 16 Feb 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
A wave of faith on Mahashivratri, chants of Bam-Bam Bhole echoed.
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर धर्मनगरी में आस्था उमड़ी। अलसुबह भक्तों ने कतारों में लगकर धार्मिक एवं पौराणिक तीर्थनगरी के शिवालयों में विधि विधान से पूजन अर्चन कर जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारे भी लगे।
Trending Videos


महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का प्रतीक माना जाता है। इस दिन व्रत रखने और शिव जी की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। चित्रकूट के रामघाट स्थित भगवान मत्तगजेंद्र नाथ मंदिर, कामतानाथ मंदिर परिसर में स्थित शिव मंदिरों समेत अन्य शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, फूल और मिष्ठान्न चढ़ाकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------

ग्रामीण क्षेत्र में भक्तों ने शिवालयों में दर्शन किया
पहाड़ी/मऊ/राजापुर। महाशिवरात्रि पर्व जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी धूम रही। शिवालयों में भक्तों ने भक्तों ने विधि विधान से पूजा पाठ कर जलाभिषेक किया। इस दौरान लोगों ने प्रसाद भी वितरित किया।
पहाड़ी कस्बे में पहाड़ के ऊपर बने पालेश्वर नाथ मंदिर में भगवान शिव के दर्शन भक्तों ने किया। बड़ी संख्या में भक्तों ने दर्शन किया। जलाभिषेक कर पूजा पाठ किया। मऊ क्षेत्र में भी महाशिवरात्रि पर्व में भक्तों ने ऋषियन के आश्रम में बड़ी संख्या मेें भक्त पहुंचकर दर्शन किया। भरतकूप क्षेत्र के मडफा के शिव मंदिर में भी भक्तों ने दर्शन कर विधि विधान से पूजा पाठ किया। राजापुर क्षेत्र में भी महाशिवरात्रि पर्व मनाया गया। जिसमें क्षेत्र के नर्वदेश्वर महादेव मंदिर, सहित अन्य मंदिरों में भक्तों ने पूजा पाठ किया सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसडीएम फूलचंद्र यादव सीओ राजकमल ने निरीक्षण किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed