{"_id":"699212ce8ec3bd75430f5a3f","slug":"online-fraud-of-rs-3350-lakh-by-promising-to-get-a-loan-of-rs-5-crore-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-127117-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: पांच करोड़ का फंद दिलाने का झांसा देकर 33.50 लाख की ऑनलाइन ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: पांच करोड़ का फंद दिलाने का झांसा देकर 33.50 लाख की ऑनलाइन ठगी
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। साइबर ठगों ने धनबाद के पते पर एक कंपनी बनाकर संस्था संचालक को फंड दिलाने का झांसा दिया। झांसे में आए संस्था संचालक ने फर्म की ओर से दिए गए खातों में रुपये ट्रांसफर कर दिया। फंड न आने पर ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने कर्वी कोतवाली में 33.50 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
कोतवाली कर्वी के कसहाई रोड निवासी ललित कुमार पार्वती अनुसुइया सेवा संस्थान के संचालक हैं। उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी संस्था का खाता बंधन बैंक कर्वी में है। पिछले महीने उन्हें टेलीग्राम के माध्यम से धनबाद स्थित डीएससीके सप्लाई ओपीसी प्रा. लि. नामक कंपनी से संपर्क हुआ। कंपनी ने उनसे वादा किया कि अगर खाते में 50 लाख रुपये जमा कराएंगे तो वे उनकी संस्था को पांच करोड़ रुपये का फंड दिलाएंगे।
इस सौदे को अंतिम रूप देने के लिए कंपनी ने ललित कुमार को अपना बैंक खाता नंबर और आईएफएससी कोड प्रदान किया। ललित कुमार ने कंपनी के बताए गए बैंक खाते में 11 अलग-अलग किस्तों में कुल 33 लाख 50 हजार 140 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। हालांकि, रुपये जमा करने के बावजूद संबंधित कंपनी ने उनकी फर्म के खाते में कोई भी फंड नहीं भेजा। आरोप है कि कंपनी ने उसके साथ धोखाधड़ी की है।
प्रभारी निरीक्षक कर्वी, श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि तहरीर पर संबंधित फर्म के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos