{"_id":"699213c1ed4515b2a80aa0c4","slug":"the-park-will-be-built-using-the-miyawaki-method-for-two-crore-rupees-and-its-beauty-will-increase-chitrakoot-news-c-215-ckt1003-127085-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: दो करोड़ से मियावाकी पद्धति से बनेगा पार्क, बढ़ेगी सुंदरता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: दो करोड़ से मियावाकी पद्धति से बनेगा पार्क, बढ़ेगी सुंदरता
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर की हरियाली और सुंदरता को बढ़ाने के लिए मियावाकी पद्धति से एक आधुनिक पार्क का निर्माण किया जाएगा। यह पार्क लगभग तीन बीघा क्षेत्र में फैलेगा और इसमें तेजी से बढ़ने वाले पौधे लगाए जाएंगे, जो कम समय में ही अपनी पूरी छटा बिखेर सकेंगे। इस पर दो करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है।
शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए एक और पार्क बनाने की कार्य योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए लगभग दो करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। यह पार्क बनाने के लिए पहले डिलौरा गांव में तत्कालीन जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने जमीन का निरीक्षण किया गया था, लेकिन उनके स्थानांतरण के बाद यह योजना कुछ समय के लिए ठंडे बस्ते में चली गई थी। वर्तमान में पार्क के लिए उपयुक्त जमीन तलाशने की कवायद शुरू हो गई है।
नए पार्क को मियावाकी पद्धति से विकसित किया जाएगा। पार्क के चारों ओर मजबूत बाउंड्री वाल का निर्माण किया जाएगा। साथ ही वहां पर विशेष रूप से अधिक ग्रोथ वाले पौधे लगाए जाएंगे, जो तेजी से विकसित होकर पार्क को एक आकर्षक रूप देंगे। इसके अतिरिक्त, नागरिकों के स्वास्थ्य और सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्क में टहलने के लिए एक सुंदर पाथवे भी बनाया जाएगा, जहां लोग सुबह और शाम को सैर का आनंद ले सकेंगे।
नगर पालिका परिषद के अवर अभियंता शुभम तिवारी ने बताया कि पार्क के निर्माण के लिए जमीन की तलाश की जा रही है और इसके लिए एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है।
Trending Videos