सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Adverse entry to Project Manager and Desk Assistant for low ranking

Chitrakoot News: कम रैंकिंग पर परियोजना प्रबंधक व पटल सहायक को प्रतिकूल प्रविष्टि

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Adverse entry to Project Manager and Desk Assistant for low ranking
विज्ञापन
चित्रकूट। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में विकास कार्यों की कम रैंकिंग पर नाराजगी जताते हुए संबंधित विभागों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री आवास निर्माण में सी श्रेणी रैंकिंग पर परियोजना निदेशक व पटल सहायक को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी, ए श्रेणी में न आने पर इस माह विभागीय कार्रवाई होगी। फैमिली आईडी और पंचायती राज की रैंकिंग भी कम थी, जिस पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने इस माह ए श्रेणी का आश्वासन दिया। पर्यटन, बाल विकास और नई सड़कों के निर्माण की रैंकिंग भी संतोषजनक नहीं थी। लोक निर्माण विभाग को पटेल तिराहा से देवांगन मार्ग का कार्य तेजी से पूरा करने को कहा गया। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर लंबित कार्यों को शासन स्तर से ठीक कराने के निर्देश मिले, ताकि रैंकिंग सुधरे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed