फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Allegation of 281 names being removed from the voter list.

Chitrakoot News: मतदाता सूची से 281 नाम हटाए जाने का आरोप

Mon, 13 Jul 2026 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Allegation of 281 names being removed from the voter list.
चित्रकूट। मानिकपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत चर के ग्रामीणों ने पंचायत निर्वाचन नामावली में गड़बड़ी की शिकायत जिलाधिकारी पुलकित गर्ग से की है। ग्रामीणों का आरोप है कि अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची से 281 मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं। कुछ नए पात्र मतदाताओं के नाम भी सूची में शामिल नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि 20 जून 2026 को प्रकाशित अंतिम सूची में 1604 मतदाता दर्ज हैं। जबकि एक जनवरी 2025 की पुरानी सूची में 1885 मतदाता थे। ग्रामीणों ने मृत व्यक्तियों के नाम भी सूची में होने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की जांच कर संशोधित मतदाता सूची प्रकाशित करने की मांग की है। इस मौके पर रामप्रकाश, घनश्याम गौतम, ओमनाथ, अविनाश कुमार, राममोहन, श्याम नारायण, राघव कुमार मिश्र, दिनेश, संतोष और मीना देवी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed