फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bank of Baroda customer service centers closed; protest against 20,000 withdrawal limit.

Chitrakoot News: बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक सेवा केंद्र बंद, 20 हजार रुपये की निकासी सीमा का विरोध

Mon, 13 Jul 2026 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Bank of Baroda customer service centers closed; protest against 20,000 withdrawal limit.
राजापुर (चित्रकूट)। बैंक ऑफ बड़ौदा से संबद्ध ग्राहक सेवा केंद्र संचालकों ने सोमवार को अपने केंद्र बंद रखे। उन्होंने 20 हजार रुपये की दैनिक निकासी सीमा का विरोध किया। बैंक मित्रों का कहना है कि नौ जुलाई से लागू इस व्यवस्था से ग्राहकों को परेशानी हो रही है। ग्राहकों को बार-बार लौटना पड़ रहा है, जिससे विवाद की स्थिति बन रही है। चिकित्सा, शिक्षा और कृषि जैसे कार्यों के लिए अधिक रकम की आवश्यकता होती है। ऐसे में लोगों को सीधे बैंक शाखा जाना पड़ता है। इस सीमा के कारण ग्राहकों में नाराजगी बढ़ रही है। बैंक मित्रों ने राजापुर शाखा प्रबंधक अभय सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में निकासी सीमा बढ़ाने की मांग की गई। बैंक मित्रों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर उमेश सिंह, सुशील कुमार तिवारी, दुर्गेश कुमार, हरेराम यादव, शुभम सिंह और रज्जू सहित कई बैंक मित्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed