फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Three lakh devotees will take a dip in the Mandakini on Amavasya.

Chitrakoot News: अमावस्या पर तीन लाख श्रद्धालु लगाएंगे मंदाकिनी में डुबकी

Mon, 13 Jul 2026 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 13 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Three lakh devotees will take a dip in the Mandakini on Amavasya.
13 सीकेटीपी-16-मंदाकिनी के रामघाट पर खड़ी नावें। संवाद
चित्रकूट। आषाढ़ अमावस्या पर मंगलवार को धर्मनगरी में तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। ये श्रद्धालु मंदाकिनी नदी में स्नान कर भगवान मत्तगजेंद्र नाथ और कामता नाथ जी के दर्शन करेंगे। हालांकि, रामघाट समेत कई घाटों पर नाविकों ने नावें खड़ी कर दी हैं, जिससे स्नान व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं का कहना है कि स्नान स्थलों पर नावें खड़ी होने से परेशानी बढ़ रही है। मध्य प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में वर्षा से मंदाकिनी नदी उफना गई थी। बाढ़ की संभावना के कारण फ्लोटिंग बैरियर हटाए गए थे, जिससे नावें घाटों पर खड़ी कर दी गईं। अब जलस्तर घट रहा है, पर नावें नहीं हटी हैं। लोगों का आरोप है कि नाविक मनमाने तरीके से नावें लगाते हैं।
विज्ञापन

-------------------

स्नान स्थल पर खड़ी नावें

कानपुर से दर्शन के लिए पहुंचीं प्रियंका देवी ने बताया कि घाट पर कपड़े बदलने की समुचित व्यवस्था नहीं है। ऊपर से स्नान स्थल पर ही नावें खड़ी कर दी गई हैं और उनमें नाविक बैठे रहते हैं। ऐसे में महिलाओं सहित श्रद्धालुओं को स्नान करने में असहजता होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------


मध्य प्रदेश से आए अमित गुप्ता ने बताया कि मत्तगजेंद्रनाथ मंदिर के पास मंदाकिनी में स्नान कर भगवान को जल अर्पित करने की उनकी योजना थी। घाट पर नावों के कब्जे के कारण उन्हें दूसरे घाट की तलाश करनी पड़ रही है।
-----------------
बोले जिम्मेदार

मंदाकिनी का जलस्तर कम होना शुरू हुआ है। घाटों पर व्यवस्थाएं कराई जा रही हैं। रस्सी से बैरिकेडिंग की गई है और नाविकों को भी व्यवस्थित कराया जा रहा है। इससे श्रद्धालुओं को स्नान में कोई परेशानी न हो। चंद्रशेखर, एडीएम
---------------------------


15 जुलाई तक रहेगा डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक
आषाढ़ अमावस्या मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने धर्मनगरी में डायवर्जन लागू किया है। यह डायवर्जन 15 जुलाई 2026 की मध्यरात्रि 12 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर भारी और मध्यम मालवाहक वाहन कर्वी नगर क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर पाएंगे।



पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि 16 जुलाई 2026 से अगले 30 दिनों तक कर्वी नगर के विभिन्न मार्गों पर भारी और मध्यम मालवाहक वाहनों के लिए समयबद्ध प्रतिबंध रहेगा। लोढ़वारा मोड़, रेहुटिया प्रयागराज रोड, खोही तिराहा, शेषमपुरवा मोड़ और बेड़ी पुलिया पर सुबह 5:30 बजे से रात 9:30 बजे से 11 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। प्रयागराज, कौशांबी, बांदा और सतना से आने वाले भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। बेड़ी पुलिया से जानकी कुंड और सतना की ओर जाने वाले हल्के वाहनों के लिए भी अलग डायवर्जन मार्ग निर्धारित किया गया है।

13 सीकेटीपी-16-मंदाकिनी के रामघाट पर खड़ी नावें। संवाद

13 सीकेटीपी-16-मंदाकिनी के रामघाट पर खड़ी नावें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed