{"_id":"69c4286dff47992394080a96","slug":"an-innocent-child-died-after-falling-into-a-water-filled-mine-pit-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-128808-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: खदान के पानी भरे गड्ढे में गिरकर मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: खदान के पानी भरे गड्ढे में गिरकर मासूम की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-25सीकेटीपी 22 घटना का निरीक्षण करती नायब तहसीलदार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
-थाना क्षेत्र के खंडेहा के पियरा गांव में घटना
मऊ (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के खंडेहा के पियरा गांव में महुआ बीनने गई पांच साल की मासूम बच्ची की बंद पत्थर खदान के पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। यह घटना सुबह करीब नौ बजे हुई जब बच्ची खेलते समय गड्ढे में गिर गई।
पियरा निवासी संतोष कुमार कोल उर्फ लालजी ने बताया कि उनकी बेटी काव्या (5) अपने चाचा और अन्य परिजनों के साथ गांव से करीब पांच सौ मीटर दूर महुआ बीनने गई थी। परिजनों ने बताया कि काव्या खेलते समय पास ही स्थित बंद पत्थर खदान के पानी भरे गड्ढे में गिर गई। जब वह काफी देर तक परिजनों के पास नहीं पहुंची, तो उसकी तलाश शुरू की गई। कुछ देर बाद मासूम का शव पानी में उतराता हुआ मिला, जिसे परिजनों ने बाहर निकाला। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। राजस्व और पुलिस टीम ने पहुंचकर जांच की। इसी बीच नायब तहसीलदार पारुल सिंह और खंडेहा चौकी प्रभारी राहुल पांडेय भी मौके पर पहुंच गए। नायब तहसीलदार ने बताया कि मृतक के परिजनों को नियमानुसार आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
Trending Videos