{"_id":"69c96795105f4945a008cc5a","slug":"bike-rider-dies-while-trying-to-save-a-dog-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-128973-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक सवार की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के इटवा गांव में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह दो दिन पहले कुत्ता बचाने के चक्कर में बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। युवक अहमदाबाद में रहकर काम करता था और हाल ही में अपने गांव लौटा था। युवक ने हेलमेट नहीं पहना था।
इटवा निवासी कमलेश प्रजापति का बेटा सोनू (25) बीते 27 मार्च की शाम करीब पांच बजे बाइक लेकर घर से निकला था। रास्ते में कुत्ते को बचाने के प्रयास में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे वह घायल हो गए। उन्हें पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें प्रयागराज अस्पताल रेफर कर दिया गया था।
बीते 28 मार्च को इलाज के दौरान सोनू की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल से शव गांव लाने के बाद देर शाम पुलिस को सूचना दी। सोनू की शादी पांच साल पहले अंजू से हुई थी। उनके परिवार में मां गीता, दो भाई मोनू और रंजेश, तथा तीन बहनें राखी, राजाबेटी और सुमित्रा हैं। थाना प्रभारी आशुतोष तिवारी ने बताया कि परिजनों ने प्रयागराज में इलाज के दौरान मौत होने की जानकारी दी है।
Trending Videos