सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot  Woman Hangs Herself Following Fiancés Suicide Plunging Families into Turmoil

Chitrakoot: मौत भी जुदा न कर सकी; मंगेतर की खुदकुशी के बाद युवती ने भी लगाया फंदा, परिजनों में मचा कोहराम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 29 Mar 2026 11:10 AM IST
विज्ञापन
सार

Chitrakoot News: चित्रकूट में पारिवारिक प्रताड़ना से तंग आकर एक युवक ने खुदकुशी कर ली, जिसके गम में उसकी मंगेतर ने भी अगले दिन फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Chitrakoot  Woman Hangs Herself Following Fiancés Suicide Plunging Families into Turmoil
दुर्गेश और रत्ना की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

चित्रकूट जिले में सगाई के बाद युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी मंगेतर को हुई, तो उसने भी अगले दिन फंदा लगाकर जान दे दी। इस घटना में युवती के भाई ने मंगेतर के परिवार पर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। ये घटनाएं राजापुर और सरधुआ क्षेत्र में हुईं। पुलिस को इस मामले में कार्रवाई के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व तहरीर आने का इंतजार है।

Trending Videos

राजापुर थाना क्षेत्र के पांडेय पुरवा निवासी दुर्गेश पांडेय (23) की शादी सरधुवा थाना क्षेत्र के नैनी गुरगौला निवासी रत्ना मिश्रा (18) के साथ तय हुई थी। सात फरवरी को दोनों की सगाई भी हो गई थी। एक मई को शादी होनी थी। सगाई के बाद दुर्गेश और रत्ना अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच घर में अकेले रह रहे दुर्गेश ने बुधवार रात की रात पहले एक वीडियो बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

वॉट्सएप पर स्टेटस लगाने के बाद फंदा लगाया
इसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार उसकी बहन व पिता ठहराया। कहा कि यह आत्मघाती कदम बहन और पिता की वजह से उठा रहा है और अपनी मां के पास जा रहा है। वॉट्सएप पर स्टेटस लगाने के बाद उसने फंदा लगा लिया। वीडियो में उसने यह भी कहा कि उसकी ससुराल वालों से कोई लेना-देना नहीं है। उनको परेशान न किया जाए। परिजनों को इसी घटना की भनक तक नहीं लगी।

Chitrakoot  Woman Hangs Herself Following Fiancés Suicide Plunging Families into Turmoil
घटनास्थल पर मौजूद परिजन व पुलिस - फोटो : amar ujala

शिव मंदिर में लगे चुल्ला में दुपट्टा से फंदा लगाया
क्योंकि पिता नरोत्तम पांडेय गुजरात के अहमदाबाद में रह रहे थे। घटना के अगले दिन बृहस्पतिवार की देर शाम को परिजनों को पता चला लेकिन उसकी मंगेतर युवती को इससे बारे में जानकारी नहीं दी गई। शुक्रवार को युवक के मौत की खबर मिलने के बाद रत्ना गुमसुम हो गई। रात करीब नौ बजे रत्ना घर से बिना बताए निकल गई और गांव के बाहर शिव मंदिर में लगे चुल्ला में दुपट्टा से फंदा लगा लिया।

वीडियो की भी जांच की जा रही
कुछ देर तक घर नहीं पहुंची, तो परिजन खोजते हुए मंदिर के पास पहुंचे तो रत्ना फंदे में लटक रही थी। उसके भाई आनंद मिश्र ने बताया कि बहनोई के पिता व बहन बहुत परेशान करते थे। इससे बहनोई दिमागी रूप से परेशान रहते थे। खाने-पीने की सामग्री भी नहीं देते थे। सभी चीजें कमरे के अंदर रख दिया था और ताला बंद कर दिया था। राजापुर थाना प्रभारी लाखन सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। वीडियो की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed