फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Colorful umbrellas appeal to the youth, while cartoon-themed ones are a hit with children.

Chitrakoot News: युवाओं को रंगीन तो बच्चों को भा रहे कार्टून वाले छाते

Mon, 27 Jul 2026 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 27 Jul 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Colorful umbrellas appeal to the youth, while cartoon-themed ones are a hit with children.
फोटो 27 सीकेटीपी 11 बाजार में दुकान पर छाता देखता ग्राहक। संवाद
चित्रकूट। मानसून आते ही जिले में छातों की मांग बढ़ गई है। जिले की करीब 150 दुकानों पर प्रतिदिन तीन हजार से अधिक छातों की बिक्री हो रही है। व्यापारियों को अच्छी बारिश के साथ बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिले में नई बाजार, शंकर बाजार और पुरानी बाजार में ग्राहक लगातार पहुंच रहे हैं। नई बाजार के दुकानदार राहुल गुप्ता ने बताया कि बारिश में घर से निकलने के लिए छाता जरूरी हो गया है। युवक-युवतियां रंगीन और डिजाइनदार छाते पसंद कर रहे हैं। बच्चे कार्टून वाले छाते खरीद रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के लोग अब भी काले रंग के छातों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन


छाता खरीदने आए वैभव तिवारी और सोनू ने बताया कि कॉलेज और कोचिंग आने-जाने के लिए उन्होंने नया छाता खरीदा है। ग्रामीण महेंद्र सिंह और भोला ने बताया कि पुराना छाता खराब हो गया था इसलिए नया लेने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार अमित गुप्ता ने बताया कि बाजार में 80 रुपये से लेकर 400 रुपये तक के छाते उपलब्ध हैं। बड़ी दुकानों में प्रतिदिन करीब 15 और छोटी दुकानों में लगभग 10 छातों की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed