{"_id":"6a6799e11a3c1ce81b06ca07","slug":"servers-down-in-some-places-thumbprint-mismatch-in-others-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-134198-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: सर्वर ठप तो कहीं मशीन में अंगूठे का मिलान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: सर्वर ठप तो कहीं मशीन में अंगूठे का मिलान नहीं
Mon, 27 Jul 2026 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। खरीफ फसल के लिए खाद खरीदने पहुंचे किसानों को नई व्यवस्था के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी केंद्रों और निजी दुकानों पर सर्वर ठप होने तथा पॉश मशीन में अंगूठे का मिलान न होने से खाद वितरण बाधित है। सोमवार को संवाद न्यूज एजेंसी की पड़ताल में यह समस्या सामने आई। इससे किसानों को बिना खाद के घरों को लौटना पड़ रहा है।
किसानों को खाद पाने के लिए घंटों कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है। केंद्र प्रभारियों का कहना है कि सर्वर कब तक चलेगा और कब ठप हो जाएगा, इसकी कोई निश्चितता नहीं है। अब पॉश मशीन में अंगूठा लगाने के बाद ही किसानों को खाद दी जाती है। सर्वर ठप होने से अंगूठा नहीं लग पाता है। ऐसे में किसानों को कुछ देर बाद आने को कहा जा रहा है।
शहर के गल्ला मंडी पीसीएफ केंद्र के प्रभारी बाबूराम ने बताया कि दोपहर 11 बजे अचानक सर्वर ठप हो गया। इससे खाद बिक्री का काम रुक गया। काफी इंतजार के बाद करीब आधे घंटे में सर्वर बहाल हुआ, तब काम दोबारा शुरू हो सका। यह समस्या पिछले दो दिन से अधिक समय से बनी हुई है। उन्होंने बताया कि केंद्र में यूरिया और एनपीके खाद की 500-500 बोरी उपलब्ध है, लेकिन सर्वर वितरण में बाधा बन रहा है।
विज्ञापन
शहर में कोऑपरेटिव परिसर स्थित सहकारी समिति कर्वी केंद्र प्रभारी ने बताया कि खाद लेने वालों को पॉश मशीन में अंगूठा लगाने पर ही खाद मिलती है। सर्वर ठप होने से वितरण में दिक्कत आ रही है। शहर के कोऑपरेटिव रोड के एक निजी दुकानदार ने भी सर्वर न चलने से वितरण ठप होने की बात कही। कहसाई रोड के खाद बीज दुकानदार बद्री प्रसाद ने भी सर्वर डाउन होने की अनिश्चितता पर चिंता जताई। किसान राजेश सिंह और कमलेश पटेल ने बताया कि तीन दिन पहले वे खाद लेने आए थे, लेकिन पॉश मशीन में अंगूठा नहीं लगा। उन्हें वापस लौटना पड़ा था। एक घंटे इंतजार के बाद उन्हें खाद मिल पाई।
-- -- -- -- --
बोले जिम्मेदार-- -- -- --
पिछले दो तीन दिन से सर्वर डाउन की समस्या थी लेकिन अब सुधर गई है। पर्याप्त मात्रा में खाद है। किसान चिंता न करें। सभी किसानों को खाद उपलब्ध होगी। - राजेंद्र कुमार, उपायुक्त, सहकारिता विभाग
-- -- -- -- -- -
जनपद की सहकारी समिति में 8197 एमटी यूरिया, 3874 एमटी डीएपी तथा 467 एमटी एनपीके का स्टॉक उपलब्ध हैं। यहां स्टॉक खरीफ सीजन के लिए पर्याप्त है। खाद की कोई समस्या नहीं रहेगी। आरके वर्मा, जिला कृषि अधिकारी

बोले जिम्मेदार