{"_id":"6a6799fcd0ca0d30430d9a9c","slug":"condition-of-mother-and-baby-deteriorated-after-delivery-both-died-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-134200-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: प्रसव के बाद बिगड़ी जच्चा-बच्चा की हालत, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: प्रसव के बाद बिगड़ी जच्चा-बच्चा की हालत, दोनों की मौत
Mon, 27 Jul 2026 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के करौंदी गांव में सोमवार को प्रसव के बाद सीएचसी में नवजात की मौत हो गई। जच्चा की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जच्चा ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस को बिना सूचना दिए परिजन दोनों शव लेकर घर चले गए। उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से भी इन्कार कर दिया है।
करौंदी गांव निवासी सोनिया देवी (23) को सोमवार सुबह प्रसव पीड़ा हुई। परिजन ने उन्हें सीएचसी राजापुर में भर्ती कराया, जहां सुबह आठ बजे सामान्य प्रसव हुआ। उसने बालक को जन्म दिया। प्रसव के कुछ देर बाद जच्चा-बच्चा दोनों की हालत बिगड़ गई। नाजुक हालत देख डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया, हालांकि, जिला अस्पताल ले जाने से पहले सीएचसी में ही बच्चे की मौत हो गई। जबकि नाजुक हालत देख परिजन सोनिया देवी को जिला अस्पताल लेकर आए, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। सोनिया की शादी तीन साल पहले हुई थी। थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिली है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है। इस कारण पुलिस ने आगे कोई कार्रवाई नहीं की है।