सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Excise team seized 500 kg of raw material and 35 litres of liquor.

Chitrakoot News: आबकारी टीम ने 500 किलो लहन, 35 लीटर शराब जब्त की

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Excise team seized 500 kg of raw material and 35 litres of liquor.
विज्ञापन
चित्रकूट। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आबकारी विभाग की टीम ने मंदाकिनी नदी के किनारे ग्राम मालकाना में कार्रवाई की। टीम ने थाना कर्वी के अंतर्गत संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान लगभग 500 किलोग्राम लहन बरामद हुआ, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। साथ ही, 35 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार तथा जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के निर्देशन में हुई। जब्त शराब के संबंध में संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम, 1910 की धाराओं के तहत एक अभियोग पंजीकृत किया गया है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि अवैध मदिरा के व्यापार में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।(संवाद)
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed