सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Fire breaks out in clothing warehouse due to battery explosion

Chitrakoot News: बैटरी फटने से कपड़े के गोदाम में लगी आग

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 25 Mar 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in clothing warehouse due to battery explosion
विज्ञापन
बरगढ़ (चित्रकूट)। बरगढ़ कस्बे में मंगलवार को कपड़े की दुकान की तीसरी मंजिल स्थित गोदाम में रखी बैटरी फट गई। इससे कमरे में आग लग गई। ग्रामीणों में किसी तरह आग पर काबू पाया। आग से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है।
Trending Videos

कस्बा निवासी राजकुमार रस्तोगी ने बताया कि कपड़े की दुकान की तीसरी मंजिल में गोदाम है। सुबह साढ़े 10 बजे गोदाम से धुआं निकलता दिखाई दिया तो दौड़ कर ऊपर गए तो गोदाम में रखे कपड़े जल रहे थे। धुआं देख अन्य दुकानदारों ने नलकूप चालू करा कर आग बुझाना शुरू किया। फायर बिग्रेड को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची लेकिन दमकल वाहन से पानी नहीं निकला। लोगों ने ही किसी तरह आग पर काबू पाया। इस बीच गोदाम का सामान जल चुका था। दुकानदार के अनुसार आग से लाखों के कपड़े जले हैं। बताया कि गोदाम में रखी बैटरी फटने से आग लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed