सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Health ATM machines in Rajapur and Pahadi CHC have been closed for three months

Chitrakoot News: राजापुर और पहाड़ी सीएचसी में हेल्थ एटीएम मशीनें तीन महीने से बंद

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 10 Mar 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Health ATM machines in Rajapur and Pahadi CHC have been closed for three months
फोटो 09 सीकेटीपी-11- राजापुर सीएचसी केंद्र में बंद हेल्थ एटीएम मशीन। संवाद
विज्ञापन
राजापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करीब दो साल पहले लगाई गई हेल्थ एटीएम मशीन पिछले तीन महीनों से बंद पड़ी है। पहाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी यह मशीन कई दिनों से खराब है। इससे मरीजों को जांच के लिए भटकना पड़ रहा है और उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
Trending Videos

राजापुर सीएचसी में प्रतिदिन करीब 300 से 500 मरीज इलाज के लिए आते हैं। इनमें से बड़ी संख्या में मरीजों को खून की जांच कराने की सलाह दी जाती है। बंद पड़ी हेल्थ एटीएम मशीन से 53 प्रकार की जांचें की जा सकती थीं। मशीन खराब होने के कारण अस्पताल में सीमित जांचें ही हो पा रही हैं। हर दिन लगभग 200 से 250 मरीज बिना जांच कराए लौटने को मजबूर हैं। उन्हें बाहर निजी पैथोलॉजी में जांच करानी पड़ रही है। राजापुर निवासी शंकर दयाल जायसवाल और सुनील मिश्रा ने बताया कि मशीन खराब होने से जांच के लिए भटकना पड़ता है। कई बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

धूल फांक रही मशीन
पहाड़ी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को जांच की सहूलियत देने के लिए हेल्थ एटीएम मशीन लगाई गई थी। लेकिन यह मशीन पिछले दिनों से कई दिनों से खराब है। जिस कारण मरीजों की जांचें हेल्थ एटीएम से हो नहीं पा रही है। जबकि रोजाना 100 से लोगों की जांच होती रही है। मशीन बंद होने से मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। (संवाद)
---

सीएमओ भूपेश द्विवेदी ने बताया कि सभी हेल्थ एटीएम मशीनों के संचालन के लिए निर्देश दिए गए हैं। जहां से भी शिकायत मिलेगी, उसे दिखवाया जाएगा। संबंधित चिकित्साधिकारी से जवाब तलब भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मरीजों को सुविधा देना प्राथमिकता है।

फोटो 09 सीकेटीपी-11- राजापुर सीएचसी केंद्र में बंद हेल्थ एटीएम मशीन। संवाद

फोटो 09 सीकेटीपी-11- राजापुर सीएचसी केंद्र में बंद हेल्थ एटीएम मशीन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed