{"_id":"69da879447640c823a097261","slug":"how-will-business-return-to-normal-with-five-kilogram-cylinders-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1007-129606-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: पांच किलो के सिलिंडरों से कैसे पटरी पर लौटेगा कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: पांच किलो के सिलिंडरों से कैसे पटरी पर लौटेगा कारोबार
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
फोटो 11 सीकेटीपी-27 - प्रयागराज रोड पर स्थित एजेंसी में बटने के लिए रखे पांच किलो के व्यावसायिक
विज्ञापन
चित्रकूट। व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति शुरू होने के बाद भी कारोबारियों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पांच अप्रैल को जिले में व्यावसायिक सिलिंडरों का कुल स्टॉक 52 रहा, लेकिन इनमें अधिकांश केवल पांच किलो के सिलिंडर ही उपलब्ध कराए गए। ऐसे में छोटे रेहड़ी-पटरी दुकानदारों का काम तो किसी तरह चल रहा है, लेकिन बड़े होटल और ढाबा संचालकों के सामने गंभीर संकट है।
होटल कारोबारियों का कहना है कि 19 किलो के व्यावसायिक सिलिंडर के बजाय पांच किलो के सिलिंडर दिए जा रहे हैं। इससे काम प्रभावित हो रहा है। उनका कहना है कि एक पांच किलो सिलिंडर से एक दिन का काम भी मुश्किल से चल पाता है।
वहीं सिलिंडर बुकिंग के बाद करीब 45 दिन का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इससे होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का संचालन प्रभावित हो रहा है। कामता नाथ गैस सर्विस में अभी तक एक भी व्यावसायिक सिलिंडर की खेप नहीं पहुंची है। इससे जुड़े उपभोक्ताओं में आक्रोश देखने को मिल रहा है।
-- --
बेड़ी पुलिया के पास होटल संचालित कर रहे कुलदीप गुप्ता ने बताया कि पांच किलो के व्यावसायिक सिलिंडर से कारोबार संभव नहीं है। अन्य जिलों में आपूर्ति शुरू लेकिन चित्रकूट में ही किल्लत है।
-- -- -
रामघाट के पास खाने का स्टॉल संचालित कर रहे है राकेश पुरोहित ने बताया कि आने वाले दिनों में सेतुवाही अमावस्या है। भीड़ बढ़ेगी तब क्या करेंगे कुछ समझ नहीं आ रहा है।
बोले जिम्मेदार
छोटे बड़े सभी सिलिंडरों की आपूर्ति शुरू है। जल्द ही और भी सिलिंडर आने वाले हैं। सभी को सिलिंडर उपलब्ध कराया प्राथमिकता है। - कमल नयन सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
Trending Videos