सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Mineral Department records 20% increase in revenue collection

Chitrakoot News: खनिज विभाग ने राजस्व वसूली में 20 फीसदी वृद्धि दर्ज की

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 11 Apr 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Mineral Department records 20% increase in revenue collection
विज्ञापन
चित्रकूट। खनिज विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में राजस्व वसूली में 20 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है। जिले को 127 करोड़ रुपये का राजस्व मिला, जो पिछले वित्त वर्ष के 106 करोड़ रुपये से अधिक है। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने अवैध खनन रोकने को थाना स्तरीय टास्क फोर्स बनाई। तहसील और जिला स्तरीय टास्क फोर्स को लगातार गश्त के निर्देश दिए गए। अवैध खनन मिलने पर कार्रवाई करने को कहा गया। जिला खनिज अधिकारी रणवीर सिंह ने 24 नए खनन क्षेत्रों के विज्ञापन की जानकारी दी। इससे राजस्व बढ़ने के साथ स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। उपखनिजों का परिवहन करने वाले 1,755 वाहनों में वीटीएस लगवाया गया। प्रवर्तन टीम ने अवैध खनन पर कार्रवाई कर 4.09 करोड़ रुपये की वसूली की। साथ ही, दस प्रकरणों में प्राथमिकी और सोलह प्रकरणों में परिवाद दायर किए गए।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed