{"_id":"69da86ed46d03dd2610f60f6","slug":"uncertainty-in-panchayat-elections-candidates-engaged-in-preparations-for-seven-months-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-129586-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: पंचायत चुनाव में अनिश्चितता, सात माह से तैयारियों में जुटे दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: पंचायत चुनाव में अनिश्चितता, सात माह से तैयारियों में जुटे दावेदार
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में पंचायत चुनाव को लेकर अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है। संभावित दावेदार पिछले सात माह से तैयारियों में जुटे हैं, लेकिन मतदाता सूची और आरक्षण सूची अभी तक तैयार नहीं हो पाई है। इससे अब संभावना जताई जा रही है कि पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद ही हो सकते हैं।
सत्ता पक्ष की ओर से चुनाव को लेकर कोई पहल न होने से यह असमंजस और गहरा गया है। हालांकि, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के संभावित प्रत्याशी पूरे जोर-शोर से प्रचार में लगे हैं। ये उम्मीदवार गांवों में दंगल, भंडारे और खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रहे हैं। राजापुर के रूपौली गांव में भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह भी एक दंगल में शामिल हो चुके हैं। यहां दिल्ली और पंजाब से पहलवान आए थे। छीबों और भौंरी सहित अन्य गांवों में भी दंगल आयोजित किए गए हैं। हाल ही में हनुमान जयंती पर भी संभावित उम्मीदवारों ने गांव के मंदिरों में भंडारे का आयोजन किया था। कई उम्मीदवार अन्ना मवेशियों और अन्य समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय में धरना भी दे चुके हैं। सत्ता पक्ष की चुप्पी ने विपक्षी दलों को और अधिक सक्रिय होने का अवसर दिया है। समाजसेवी अजय सिंह चौहान का कहना है कि यदि चुनाव कुछ दिनों के लिए टलते हैं, तो संभावित उम्मीदवारों को अधिक धनराशि खर्च करनी पड़ेगी। जिले की कुल 328 ग्राम पंचायतों, 426 क्षेत्र पंचायतों और 17 जिला पंचायत वार्डों में चुनाव होने हैं। संभावित प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने के लिए लगातार गांवों में कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। यह देरी उनके लिए अतिरिक्त वित्तीय बोझ बन रही है। कांग्रेस पार्टी के कुशल सिंह पटेल ने बताया कि उनकी पार्टी पंचायत चुनाव को लेकर कई दिनों से तैयारी कर रही है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शिव शंकर सिंह ने भी तैयारियों की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि चुनाव की घोषणा होते ही पार्टी पूरे दमखम के साथ इसमें भाग लेगी। विपक्षी दल इस अनिश्चितता के बावजूद अपनी सक्रियता बनाए हुए हैं।
-- -- -- -- -- बोले जिम्मेदार-- -- --
उप जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार जा रही है। सोमवार तक सूची का कंप्यूटीकरण और मैपिंग होगी। गुरुवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।
Trending Videos