{"_id":"69c189cb237b0f0b660f8d54","slug":"illegal-morang-dumper-seized-two-locators-arrested-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-128741-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: अवैध मौरंग के डंपर सीज, दो लोकेटर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: अवैध मौरंग के डंपर सीज, दो लोकेटर गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। पुलिस और एसओजी ने चित्रकूट में अवैध मौरंग लदे एक डंपर को सीज किया है। इस दौरान अधिकारियों की स्थान देने वाले दो लोकेटरों को भी गिरफ्तार किया।
एसओजी प्रभारी एमपी त्रिपाठी और थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता लूप लाइन चौराहा पर जांच कर रहे थे। उन्होंने एक मौरंग लदे डंपर को रोका, जिसके चालक के पास वैध कागजात नहीं थे। सूचना पर खान निरीक्षक मंटू सिंह भी मौके पर पहुंचे। तभी एक कार में दो युवक मिले, जो अधिकारियों की गतिविधियों की जानकारी दे रहे थे। इनकी पहचान प्रयागराज के शशि कुमार और अनूप कुमार के रूप में हुई। कार के कागजात न मिलने पर उसे भी सीज कर दिया गया। पुलिस ने डंपर चालक और दोनों युवकों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की है।
Trending Videos