सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   LPG crisis: Cylinder not available even after showing OTP

रसोई गैस संकट: ओटीपी दिखाने के बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 07 Apr 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
LPG crisis: Cylinder not available even after showing OTP
फोटो 06 सीकेटीपी-18- गैस एजेंसी के बाहर खड़े लोग। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। रसोई गैस की किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गैस बुकिंग कराने और ओटीपी मिलने के बाद भी लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। एजेंसियों पर पहुंचने पर उपभोक्ताओं को 10 से 15 दिन बाद आने को कहा जा रहा है, जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
Trending Videos




जिले में घरेलू गैस के करीब 1.26 लाख उपभोक्ता हैं, जबकि व्यावसायिक सिलिंडर के लगभग 1100 उपभोक्ता हैं। 15,107 बुकिंग के मुकाबले अब तक केवल 2,844 उपभोक्ताओं को ही सिलिंडर मिल पाया है, जबकि 12 हजार से अधिक बुकिंग अभी भी लंबित हैं। स्थिति और भी चिंताजनक इसलिए हो गई है शनिवार और रविवार को आई सप्लाई गाड़ियों में एक भी व्यावसायिक सिलिंडर नहीं पहुंचा। सोमवार को भी जिले की किसी भी गैस एजेंसी में सिलिंडर की गाड़ी नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन




इससे होटल, ढाबा और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आगामी दिनों में शादी-विवाह के सीजन की शुरुआत होने जा रही है। इससे मांग और बढ़ने की संभावना है। 14 अप्रैल से विवाह समारोहों का दौर शुरू हो रहा है। ऐसे में गैस की कमी को लेकर आम लोगों के साथ-साथ व्यवसायियों में भी चिंता बढ़ गई है।



फोटो-06सीकेटीपी 19-शीला। संवाद



10 दिन का समय देकर लौटाया



शंकर बाजार निवासी शीला ने बताया कि 31 मार्च को बुकिंग करवाई थी। चार अप्रैल को गैस आपूर्ति के मोबाइल में ओटीपी आया। उसे लेकर गैस एजेंसी गई, लेकिन वहां 10 दिनों का समय देकर वापस कर दिया गया। मजबूरी में चूल्हे में खाना पका रही है। वहीं मौसम खराब होने के कारण लकड़ियां भी नहीं मिल रही है।



फोटो-06सीकेटीपी 20-शैलजा। संवाद



शादी में खाने के लिए हो जाएगी दिक्कत



कर्वी नगर की शैलजा ने बताया कि सिलिंडर न मिलने के कारण चूल्हा फूंक-फूंककर आंखों में दर्द होने लगा है। कई बार एजेंसी के चक्कर लगाकर थक चुकी है। आठ से 10 दिनों का समय देकर वापस कर दिया गया है। आने वाले दिनों में परिवार में शादी है ऐसे ही रहा तो शादी में खाना पकाना भी मुश्किल हो जाएगा। इसको लेकर घर के सभी लोग चिंतित है।



बोले जिम्मेदार



जिन एजेंसियों में बुकिंग अधिक है। वहां ओटीपी आने के बाद आठ से 10 दिनों का समय दिया जा रहा है। बाकी एजेंसियों में सिलिंडर दिया जा रहा है। इसके साथ व्यावसायिक सिलिंडर को लेकर लगातार डिमांड जारी है। जल्द ही अधिक संख्या में सिलिंडर मिलने की उम्मीद है।- कमल नयन, आपूर्ति अधिकारी

फोटो 06 सीकेटीपी-18- गैस एजेंसी के बाहर खड़े लोग। संवाद

फोटो 06 सीकेटीपी-18- गैस एजेंसी के बाहर खड़े लोग। संवाद

फोटो 06 सीकेटीपी-18- गैस एजेंसी के बाहर खड़े लोग। संवाद

फोटो 06 सीकेटीपी-18- गैस एजेंसी के बाहर खड़े लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed