सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Unseasonal rain and hailstorm destroy 200 acres of crops, farmers worried

Chitrakoot News: बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से 200 एकड़ फसल बर्बाद, किसान परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 07 Apr 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Unseasonal rain and hailstorm destroy 200 acres of crops, farmers worried
फोटो 06सीकेटीपी 22 अशोह गांव में खेत में गेहूं फसल काटते किसान। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में पिछले 20 दिनों से हो रही बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रविवार रात को भी ग्रामीण क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचा है। कृषि विभाग ने राजापुर क्षेत्र में लगभग दो सौ एकड़ फसल बर्बाद होने की पुष्टि की। जबकि अन्य स्थानों पर आंशिक क्षति हुई है।
Trending Videos




जिले में 1.15 लाख हेक्टेयर में गेहूं, चना, मसूर, सरसों, अरहर आदि फसलें बोई गई थीं। पिछले 20 दिन से बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। इससे राजापुर क्षेत्र के वीर धुमाई, विलास, चिल्लीमल और सुरसेन गांवों में दो सौ एकड़ फसल प्रभावित हुई है। खेतों में पकी खड़ी फसल में किसान आधी फसल किसान काट चुके हैं। जबकि शेष फसलें किसान काट रहे हैं या फिर काट खेतों में पड़ी हैं। उन्हें किसान घरों तक पहुंचा नहीं पाए हैं लेकिन तेज हवा व बारिश होने से उनकी फसलें बर्बाद हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




नमी के चलते गेहूं का दाना काला पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि यदि 20 दिन मौसम साफ रहता तो फसल कटकर खलिहान में पहुंच जाती। लगातार बारिश से किसान निराश हैं। खेती अब घाटे का सौदा बन गई है। कृषि विभाग के अनुसार रबी फसल में 26 हजार किसानों ने बीमा कराया है। अब तक 1100 किसानों ने नुकसान के लिए आवेदन किया है।



बेमौसम बारिश से संकट में किसान






चित्रकूट। कपसेठी गांव के किसान गेंदालाल ने बताया कि बारिश से उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। उन्होंने कहा कि कटी हुई फसल को दिनभर सुखाते रहे, लेकिन शाम को फिर बारिश होने से वह खराब हो गई। समेरदहा गांव के किसान चुनकू प्रसाद ने कहा कि इस साल अच्छी फसल की उम्मीद थी, लेकिन मौसम की मार से भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि पानी के कारण गेहूं के दाने काले पड़ गए हैं और मड़ाई के दौरान टूट भी रहे हैं। यदि अब तेज बारिश हुई तो फसल को भारी नुकसान होगा।



बोले जिम्मेदार--------



उप कृषि अधिकारी राजकुमार ने बताया कि राजापुर क्षेत्र के वीर धुमाई, विलास, चिल्लीमल और सुरसेन में ओलावृष्टि व बारिश से 200 एकड़ में फसल को नुकसान हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि रबी की फसल के लिए 26 हजार किसानों ने बीमा कराया है। अब तक 1100 किसानों ने नुकसान के लिए आवेदन किया है।

फोटो 06सीकेटीपी 22 अशोह गांव में खेत में गेहूं फसल काटते किसान। संवाद

फोटो 06सीकेटीपी 22 अशोह गांव में खेत में गेहूं फसल काटते किसान। संवाद

फोटो 06सीकेटीपी 22 अशोह गांव में खेत में गेहूं फसल काटते किसान। संवाद

फोटो 06सीकेटीपी 22 अशोह गांव में खेत में गेहूं फसल काटते किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed