{"_id":"69d3fed04eeb5d7f6e056a57","slug":"new-coupling-fitted-in-damaged-goods-train-coach-leaves-for-prayagraj-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-129340-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: क्षतिग्रस्त मालगाड़ी के कोच में नई कपलिंग लगी, प्रयागराज के लिए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: क्षतिग्रस्त मालगाड़ी के कोच में नई कपलिंग लगी, प्रयागराज के लिए रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
फोटो- 06सीकेटीपी 29 मानिकपुर जंक्शन पर खड़ी मालगाड़ी। संवाद
विज्ञापन
मानिकपुर। मुंबई-हावड़ा रूट पर बांसा पहाड़ के पास रविवार शाम को एक मालगाड़ी की कपलिंग टूटने के बाद सतना रेलवे की टीम ने पहुंचकर सोमवार को क्षतिग्रस्त कोच में नई कपलिंग लगाई। बाद में यहां पर खड़े 12 कोच इंजन के जरिए मानिकपुर जंक्शन पहुंचाए गए, बाद में वहां पर 48 कोच में इन्हें जोड़कर शाम पांच बजे प्रयागराज के लिए रवाना किया।
सतना से सीमेंट कंक्रीट लादकर प्रयागराज जा रही मालगाड़ी की कपलिंग टूटने से रविवार शाम को बांसा पहाड़ के पास अचानक दो हिस्सों में बंट गई थी। इसके 48 डिब्बे आगे निकल गए जबकि 12 डिब्बे पीछे रह गए थे। इस घटना से मुंबई-हावड़ा रेल मार्ग पर करीब पौने दो घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा था। इस दौरान करीब एक दर्जन यात्री और मालगाड़ी ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रहीं थीं। शुरुआत में 12 डिब्बों को किसी तरह ट्रैक से हटाकर यातायात बहाल कराया गया था।
देर रात सतना से तकनीकी टीम पहुंची और क्षतिग्रस्त कोच की कपलिंग को बदलने काम शुरू किया। तकनीकी टीम ने कपलिंग बदलने के बाद इन डिब्बों को मानिकपुर जंक्शन पहुंचाया। वहां इन्हें पहले से खड़ी मालगाड़ी के शेष डिब्बों से जोड़ा गया। सोमवार शाम को मालगाड़ी को प्रयागराज के लिए रवाना किया जा सका।
स्टेशन प्रबंधक शीवेश मालवीय ने बताया कि सोमवार को बांसा पहाड़ से 12 बोगियों को लाकर मानिकपुर में खड़ी मालगाड़ी से जोड़कर शाम करीब पांच बजे ट्रेन प्रयागराज के लिए रवाना हो गई।
Trending Videos