फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Players displayed their prowess at the state-level boxing championship

Chitrakoot News: राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Fri, 10 Jul 2026 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Players displayed their prowess at the state-level boxing championship
फोटो 10 सीकेटीपी-23- प्रतियोगिता के दौरान बाॅक्सिंग करते खिलाड़ी। संवाद
फोटो 10 सीकेटीपी-23- प्रतियोगिता के दौरान बाॅक्सिंग करते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन


= अंडर-17 जूनियर बालक बॉक्सिंग चैंपियनशिप शुरू, 18 जनपदों के खिलाड़ी पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। खेल निदेशालय और प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रदेश स्तरीय अंडर-17 जूनियर बालक बॉक्सिंग चैंपियनशिप शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हो गई। पहले दिन प्रदेश के 18 मंडलों से आए करीब 200 खिलाड़ियों ने शुरुआती मुकाबलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता 13 जुलाई तक चलेगी।
पहले दिन सुबह 11 बजे से प्रारंभिक मुकाबले शुरू हुए। 44-46 किग्रा, 46-48 किग्रा, 48-50 किग्रा और 50-52 किग्रा भार वर्ग में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। विजेता मुक्केबाजों ने अगले दौर में अपनी जगह पक्की की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल ने कहा कि बॉक्सिंग शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने वाला खेल है। क्रीड़ा अधिकारी अरविंद कुमार सोनकर ने बताया कि विभिन्न भार वर्गों के क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता के उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए भी किया जाएगा। इस दौरान पंकज अग्रवाल, जिला युवा कल्याण अधिकारी शैलेंद्र कुमार उपाध्याय, आरएसओ महोबा संदीप कुमार गुप्ता, उप क्रीड़ा अधिकारी झांसी सुनील सहित निर्णायक मंडल के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
इन जिलों के खिलाड़ी कर रहे प्रतिभाग : इस चैंपियनशिप में प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, आजमगढ़, गोरखपुर, बस्ती, अयोध्या, गोंडा, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, मेरठ, अलीगढ़, आगरा, कानपुर, झांसी और चित्रकूट सहित विभिन्न मंडलों की टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed