{"_id":"6a5130827f6f73377e0fab79","slug":"treasury-scam-hearing-on-female-pensioners-anticipatory-bail-adjourned-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-133519-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोषागार घोटाला : महिला पेंशनर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोषागार घोटाला : महिला पेंशनर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई टली
Fri, 10 Jul 2026 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। कोषागार घोटाले में संदिग्ध महिला पेंशनर की अग्रिम जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई नहीं हो सकी। मामले की अगली सुनवाई अब सोमवार को होगी।
जिला शासकीय अधिवक्ता श्याम सुंदर मिश्रा ने बताया कि भंभेट निवासी पेंशनर राजकुमारी के बैंक खाते में 19 लाख रुपये का संदिग्ध लेनदेन पाया गया था। इस पर वरिष्ठ कोषाधिकारी की ओर से पेंशनर को नोटिस जारी किया था। नोटिस मिलने के बाद राजकुमारी ने न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दाखिल की थी। शुक्रवार को निर्धारित तिथि पर सुनवाई नहीं हो सकी, जिसके बाद न्यायालय ने मामले की अगली तारीख सोमवार तय कर दी। शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि एसआईटी के पास फिलहाल महिला पेंशनर के संबंध में कोई रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है। कोषागार घोटाले की जांच कर रही एसआईटी मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है। (संवाद)