सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Storm and rain damage crops, disrupt normal life

Chitrakoot News: आंधी-बारिश से फसलों को नुकसान, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Storm and rain damage crops, disrupt normal life
फोटो न- 01सीकेटीपी 13 सीतापुर क्षेत्र में आंधी में धराशाई गेहूं फसल। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में मंगलवार की रात को अचानक बदले मौसम ने किसानों की कमर तोड़ दी। तेज आंधी के साथ हुई हल्की बारिश ने खेतों में खड़ी और कटी हुई फसलों को बुरी तरह प्रभावित किया है। कई स्थानों पर गेहूं, सरसों और अन्य तैयार फसलें खेतों में गिर गईं जबकि कटी हुई फसलें भीग गईं। हवा के कारण खलिहानों में रखा भूसा भी उड़ गया जिससे किसानों को दोहरा नुकसान हुआ है।
Trending Videos


मंगलवार रात लगभग 12 बजे के आसपास आई तेज आंधी और बारिश ने चित्रकूट जिले के विभिन्न हिस्सों में कहर बरपाया। लोढ़वारा गांव के प्रगतिशील किसान रेवती रमण ने बताया कि गेहूं, सरसों और अन्य फसलें पककर तैयार हो चुकी हैं और किसान कटाई की तैयारी में जुटे हैं। ऐसे में मौसम का यह मिजाज उनके लिए बेहद चिंताजनक है। कसहाई गांव के किसान श्याम लाल ने बताया कि आंधी के कारण खेतों में लगी गेहूं की खड़ी फसलें गिर गईं हैं। फसलों के नुकसान के साथ-साथ, तेज हवाओं ने खलिहानों में रखे भूसे को भी उड़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीतापुर ग्रामीण गांव के रमेश कुशवाहा ने बताया कि आंधी के कारण उनके खलिहान में रखा भूसा उड़ गया। प्रगतिशील किसान शिवकुमार शुक्ला ने किसानों को सलाह दी है कि वे मौसम के लगातार खराब होने को देखते हुए पकी हुई फसलों को जल्द से जल्द काटकर सुरक्षित स्थानों पर रख लें। गनीवा कृषि फार्म के वैज्ञानिक मनोज शर्मा ने बताया कि 2 अप्रैल तक मौसम खराब रहने की संभावना है। दो अप्रैल को भी धूल भरी आंधी चलने और हल्की बारिश होने की संभावना है। जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ला ने स्वीकार किया है कि आंधी-बारिश से फसलों को आंशिक नुकसान हुआ है। हालांकि किसानों का कहना है कि नुकसान इससे कहीं अधिक है।
आंधी से बिजली व्यवस्था चरमराई, पांच घंटे तक आपूर्ति बाधित

मंगलवार रात आई तेज आंधी ने चित्रकूट की बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया। सीतापुर ग्रामीण और बरदवारा गांवों के पास बिजली के तार टूटने के कारण सैकड़ों गांवों और शहर में पांच घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही जिससे लोगों की नींद हराम हो गई। रात लगभग 12 बजे तेज आंधी चलने लगी। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में सीतापुर ग्रामीण गांव के पास और बरदवारा गांव के पास बिजली के तार टूट गए जिसके परिणामस्वरूप बिजली की आपूर्ति तत्काल बंद हो गई। शहर के जितेंद्र कुमार और पंकज कुमार ने बताया कि आंधी चलने के कुछ ही देर बाद बिजली चली गई थी। खोह गांव के अमित कुमार, रामलाल, तथा कसहाई गांव के अमित कुमार सहित कई अन्य ग्रामीणों ने भी बिजली आपूर्ति बंद होने की पुष्टि की। लंबी बिजली कटौती के कारण न केवल जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ बल्कि गर्मी और उमस के मौसम में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

फोटो न- 01सीकेटीपी 13 सीतापुर क्षेत्र में आंधी में धराशाई गेहूं फसल। संवाद

फोटो न- 01सीकेटीपी 13 सीतापुर क्षेत्र में आंधी में धराशाई गेहूं फसल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed