{"_id":"69e7d142e60bffc5620173ca","slug":"the-encroachers-did-not-leave-any-space-on-the-footpath-of-the-national-highway-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-129982-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: अतिक्रमणकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग के फुटपाथ की जगह हीं नहीं छोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: अतिक्रमणकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग के फुटपाथ की जगह हीं नहीं छोड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के राष्ट्रीय राजमार्ग झांसी-मिर्जापुर पर मंदाकिनी नदी पुल के पास से बेड़ी पुलिया तक मार्ग के दोनों ओर फुटपाथ पर अतिक्रमण है। दुकानदारों ने सामने पक्के चबूतरा भी बना लिए हैं। इसके बाद सामान सड़कों तक रख देते हैं। इससे वाहनों के आने-जाने में समस्या होती है। अक्सर जाम की स्थिति बनी जाती है।
राष्ट्रीय राजमार्ग में प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन आते-जाते हैं। धर्मनगरी आने-जाने वाले वाहनों के साथ बांदा, हमीरपुर, महोबा, मध्य प्रदेश के भी वाहन निकलते हैं। इसके बावजूद मार्ग के दोनों ओर फुटपाथ पर अतिक्रमण कर लिया गया है। फुटपाथ का कहीं आता-पता ही नहीं है। कुछ दुकानदारों ने पक्के चबूतरे बना डाला हैं। दुकानों का सामान भी रख लिया है। दुकानदारों के अलावा फुटपाथ में ठेले भी खड़े रहते हैं। सबसे खराब हालत बेड़ी पुलिया के चौराहे के आसपास देखी जा रही है।
शहर के राजेश कुमार ने बताया कि मार्ग से रोजाना अधिकारी सहित कई बार जिले के प्रतिनिधि निकलते हैं। इसके बाद भी अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। कुछ दुकानदारों ने खाली पड़े फुटपाथ में लोहे के एंगल भी लगा दिया है, ताकि कोई दुकानों के सामने वाहन न खड़ा कर सके। फुटपाथ में जगह नहीं होने के कारण आए दिन इस मार्ग में दुर्घटनाएं भी होती है। इसके बाद भी इस मार्ग में अतिक्रमण विरोधी अभियान नहीं चलाया जाता है।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लालजी यादव ने बताया कि समय-समय पर शहर में अतिक्रमण अभियान चलाया जाता है। इसी माह रेलवे स्टेशन मार्ग में अतिक्रमण अभियान चलाकर कार्रवाई की गई है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X