{"_id":"69c18a0280a8ff073e0b1ec4","slug":"the-hunger-strike-continues-over-public-problems-despite-assurances-from-the-sdm-and-co-people-are-adamant-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-128709-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: जनसमस्याओं पर अनशन जारी, एसडीएम-सीओ के आश्वासन के बाद भी अड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: जनसमस्याओं पर अनशन जारी, एसडीएम-सीओ के आश्वासन के बाद भी अड़े
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
फोटो-23सीकेटीपी 18 शहीद पार्क में अनशन पर बैठे कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले के मानिकपुर पाठा क्षेत्र में जनसमस्याओं को लेकर बेमियादी अनशन सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। समाजसेवी रोहित सिंह पटेल की अगुवाई में यह अनशन रविवार से शुरू हुआ था। एसडीएम और सीओ के आश्वासन के बावजूद अनशनकारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।
उनकी प्रमुख मांगों में जिला अस्पताल में 10 वेंटिलेटर बेड, तीन ईएमओ, हृदय रोग विशेषज्ञ और न्यूरोलॉजिस्ट की नियुक्ति शामिल है। वे बरगढ़ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण और किहुनिया मारकुंडी, इटवा डुडैला, सरैंया में इंटर कॉलेज की स्थापना की मांग कर रहे हैं। न्याय पंचायत रुकमा खुर्द में राजकीय डिग्री कॉलेज की स्थापना भी उनकी मांगों में से एक है। मऊ और मानिकपुर क्षेत्र के गांवों में पेयजल की समुचित व्यवस्था चाहते हैं। मारकुंडी व घुरेटनपुर में बिजली उपकेंद्र का निर्माण तथा एयरपोर्ट से ददरी व मारकुंडी तक सड़क चौड़ीकरण की मांग भी उठाई गई है। बरगढ़ ग्लास फैक्ट्री को फिर से चालू करने और खोह रेलवे पुल का रुका निर्माण कार्य शुरू करने की मांग है। उत्तर प्रदेश में कोल जाति को जनजाति का दर्जा दिए जाने की भी मांग की गई है।
बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा का अनशन
बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा का क्रमिक अनशन सातवें दिन भी शहीद स्मारक पार्क में जारी रहा। एसडीएम पूजा साहू और सीओ यातायात यामीन अहमद रात को अनशन समाप्त कराने पहुंचे थे। उन्होंने अनशनकारियों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। हालांकि, अनशनकारी तत्काल काम शुरू कराने की मांग पर अड़े रहे। अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी उन्होंने अपना अनशन जारी रखा। इस मौके पर कई अधिवक्ता और समाजसेवी मौजूद थे।
Trending Videos