फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The Mandakini overflowed its banks twice; water entered the shops.

Chitrakoot News: मंदाकिनी दो बार उफनाई, दुकानों में घुसा पानी

Sun, 16 Aug 2026 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 16 Aug 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
The Mandakini overflowed its banks twice; water entered the shops.
फोटो 16 सीकेटीपी 25 रामघाट के मुख्य मार्ग पर बाढ़ के बीच निकलते श्रद्धालु। संवाद
चित्रकूट। मध्य प्रदेश क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश के बाद स्वतंत्रता दिवस पर मंदाकिनी नदी दो बार उफना गई।
विज्ञापन

15 अगस्त को सुबह और रात में नदी का पानी रामघाट की दुकानों में घुस गया, जिससे व्यापारियों को नुकसान हुआ। रविवार को जलस्तर में गिरावट आई लेकिन घाटों पर कीचड़ और गंदगी बनी हुई है।
शनिवार सुबह नौ बजे मंदाकिनी का पानी रामघाट की मुख्य सड़क पर दो-तीन फीट तक पहुंच गया। दुकानों में पानी भरने से दुकानदारों ने सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।
विज्ञापन

कुछ घंटों बाद बाढ़ का पानी कम हुआ जिससे थोड़ी राहत मिली। हालांकि, शनिवार रात नौ बजे मंदाकिनी फिर उफनाई और पानी दोबारा दुकानों तक पहुंच गया। रविवार सुबह तक रामघाट पर स्थिति चिंताजनक बनी रही। दोपहर बाद जलस्तर घटने पर पानी धीरे-धीरे उतरा और दुकानदारों ने सफाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानिकपुर क्षेत्र में बरदहा नदी के उफनाने से कई गांवों का संपर्क टूट गया था जो रविवार दोपहर बाद बहाल हो गया। सावन में रामघाट स्थित मतगजेंद्रनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। जलस्तर अधिक होने से रामघाट पर पानी भरा है और श्रद्धालुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा है। वे वैकल्पिक मार्गों से मंदिर पहुंच रहे हैं। कमलेश तिवारी और रामहित मिश्र ने बताया कि नदी का जलस्तर अधिक होने के कारण स्नान नहीं कर पाए।
पानी उतरने के बाद सुंदर घाट और गुप्ता घाट की सीढ़ियों पर कीचड़ और कचरा जमा हो गया है। स्थानीय सुनील निषाद और बच्चा निषाद ने बताया कि तीसरे दिन पानी तो उतर गया लेकिन गंदगी की वजह से स्नान नहीं हो पा रहा। उन्होंने प्रशासन से तुरंत सफाई कराने की मांग की है।



अपर जिलाधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि मंदाकिनी और बरदहा दोनों नदियों का जलस्तर लगातार कम हो रहा है। उम्मीद है कि देर शाम तक रामघाट में भरा शेष पानी भी निकल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed