{"_id":"69c967e2613675177a063697","slug":"the-teenager-went-to-join-the-immersion-procession-in-yamuna-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-128985-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: यमुना में विसर्जन यात्रा में शामिल होने गया किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: यमुना में विसर्जन यात्रा में शामिल होने गया किशोर
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
फोटो-29सीकेटीपी 24 कृष्ण कुमार फाइल फोटो।
विज्ञापन
राजापुर। यमुना में डूबने से एक 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। यह घटना रविवार को श्रीमद्भागवत कथा के बाद जवारा व हवन सामग्री विसर्जन के दौरान हुई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से किशोर के शव को बाहर निकाला।
नांदिन कुर्मियान के मजरा मलवारा निवासी रविशंकर ने बताया कि उसके परिवार के राममिलन के यहां भागवत कथा का समापन शनिवार को हुआ था। रविवार की दोपहर करीब तीन बजे नदी के तुलसी घाट पर जवारा व हवन सामग्री को विसर्जन के लिए पूरे परिवार के साथ यमुना नदी में गए थे। वहां नहाने के बाद सभी लोग निकल आए और घर को चल दिए, लेकिन उसका बेटा कृष्ण कुमार (16) नहीं दिखाई दिया।
खोजबीन शुरू की तो किसी ने बताया कि वह नहाने के बाद दिखाई नहीं दिया है। घाट किनारे उसके कपड़े व चप्पल रखे थे। लोगों ने डूबने की आशंका जताई तो नदी में घुस कर तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी लाखन सिंह ने गोताखोरों को बुलाकर खोजबीन शुरू कराई। कुछ दूर पर जाल में उसका बेटे का शव फंस गया। बाहर निकाल कर सीएचसी लेकर पहुंचे लेकिन मौत हो चुकी थी। उसके दो भाई अजय व लवसिंह, एक बहन अंजली और मां शीलू देवी है। घटना के बाद परिजनों का हाल बेहाल रहा।
Trending Videos