सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   40,791 answer sheets were checked on the first day of evaluation.

Deoria News: मूल्यांकन के पहले दिन जांची गईं 40,791 उत्तर पुस्तिकाएं

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 03:21 AM IST
विज्ञापन
40,791 answer sheets were checked on the first day of evaluation.
विज्ञापन
देवरिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य बुधवार से जिले के पांच केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गया।मूल्यांकन के पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट को मिलाकर कुल 40,791 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। पहले दिन हाईस्कूल से अधिक इंटर की कॉपियों की जांच हुई। इसमें इंटर की कुल 30,807 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। वहीं हाईस्कूल की 9,984 कापियां जांची गईं। पहले दिन कुल 2,979 परीक्षकों में से 1,520 परीक्षकों ने मूल्यांकन कार्य में अपना योगदान दिया।
Trending Videos


मूल्यांकन में अशोक इंटर कॉलेज डुमरी में 1,099 आवंटित परीक्षकों में से 574 उपस्थित रहे। जिन्होंने पहले दिन 12,055 कापियों की जांच किया। जनता इंटर कॉलेज, रामपुर कारखाना में 915 परीक्षकों में से 512 उपस्थित रहे। इन्होंने 18,752 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया केंद्र पर 333 परीक्षकों में से 98 उपस्थित रहे। यहां 2,433 कापियां जांची गईं। एसएसबीएल इंटर कॉलेज में 318 परीक्षकों में से 179 उपस्थित रहे। इन्होंने 4,503 कापियों का मूल्यांकन किया। बीआरडी इंटर कॉलेज देवरिया में 314 परीक्षकों में से 157 उपस्थित रहे। इन्होंने 3,048 कॉपियों की जांच की। सभी मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में मूल्यांकन कार्य कराया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक शिवनारायण सिंह ने बताया कि बोर्ड के नियमों और निर्देशों के अनुसार उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है। इसे समय सीमा के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed