सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Health Fair: Crowd of patients suffering from fever and cough

आरोग्य मेला : बुखार और खांसी के मरीजों की लगी भीड़

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Health Fair: Crowd of patients suffering from fever and cough
आरोग्य मेला महदेवा दूबे पीएचसी का निरीक्षण करते सीएमओ। 
विज्ञापन
फरेंदा। रविवार को जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेला आयोजित किया गया। चिकित्सकों मरीजों को उचित परामर्श और दवाएं दीं। बदलते मौसम में सबसे अधिक बुखार व खांसी के मरीज मेले में पहुंचे।
Trending Videos

फरेंदा क्षेत्र के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदेवा दूबे में समय 11.30 बजे सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद व डॉ. केपी सिंह पहुंचे। उस दौरान चिकित्सक डॉ. सीबी पांडेय ने कुल 37 मरीजों का उपचार कर चुके थे। मरीज दर्शी (24) एक माह से तेज बुखार से पीड़ित थे उनकी मां दवा कराने के लिए अस्पताल पहुंची। अंकुर व प्रेमलता खांसी से पीड़ित थी। उनका जांच कर दवा दिया गया। जोखन (62) को उच्च रक्तचाप की दिक्कत थी। जांच के बाद दवा दिया गया। अर्जुन, रामसागर व रीना को त्वचा संबंधी परेशानी रही। इस दौरान एएनएम किरन, लैब टेक्निशियन ऋषिकेश गुप्ता व वार्ड बॉय आलोक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोक विद्या पीठ नगर में कुल 26 मरीज पहुंचे थे। वहां फार्मासिस्ट अरूण चतुर्वेदी ने मरीजों का उपचार किया। उदितपुर के जगदीश 50 वर्ष को तेज बुखार व खांसी की समस्या रही। मालती (55) को दाद-खाज की दिक्कत थी। पवन (21) वर्ष को सर्दी-जुकाम की समस्या लेकर अस्पताल पहुंचे। हरीलाल (82) बुखार की समस्या से पीड़ित होकर अस्पताल पहुंचे। सभी मरीजों का जांच के उपरांत दवा दिया गया। साथ ही गर्म पानी पीने की सलाह दी गई।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेजार महदेवा में डॉक्टर दुर्विजय व फाॅर्मासिस्ट महेंद्र सिंह मरीजों का इलाज कर रहे थे। शिवकुमार (4) को बुखार की समस्या रही, वहीं मंशा (45) को ब्लड प्रेशर की समस्या रही। बाबूलाल (60) को शुगर की दिक्कत रही। सभी मरीजों का जांच के उपरांत दवा दिया गया। सभी लोगों को परहेज के बारे में बताया गया।
वर्जन
डिप्टी सीएमओ केपी सिंह ने बताया कि जिले भर में आरोग्य मेले में 1652 मरीजों की जांच की गई। इसमें सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed