{"_id":"69c052f381f2591e1603914d","slug":"children-of-basic-schools-will-get-a-comprehensive-report-card-from-the-new-session-deoria-news-c-206-1-go11002-173861-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बेसिक स्कूलों के बच्चों को नए सत्र से मिलेगा समग्र रिपोर्ट कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बेसिक स्कूलों के बच्चों को नए सत्र से मिलेगा समग्र रिपोर्ट कार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन
शारीरिक व मानसिक आकलन के साथ आसान होगी ट्रेकिंग
1500 से अधिक स्कूलों में नामांकित हैं दो लाख विद्यार्थी
महराजगंज। परिषदीय स्कूल के बच्चों को साधारण की जगह अब समग्र रिपोर्ट कार्ड दिया जाएगा। इस रिपोर्ट में विद्यार्थी का प्रत्येक विवरण समाहित होगा। नए शैक्षणिक सत्र से इसे लागू किया जाएगा।
जनपद में संचालित 1500 से अधिक परिषदीय स्कूलों में लगभग दो लाख बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। अब इन बच्चों का निजी विद्यालयों की तर्ज पर असेसमेंट किया जाएगा। इसके लिए समग्र प्रगति पत्र यानी (होलिस्टिक प्रोग्रेस रिपोर्ट कार्ड) तैयार किया जाएगा। इस रिपोर्ट कार्ड में पूरे सत्र की शैक्षणिक, शारीरिक एवं मानसिक विकास की गतिविधियों को शामिल किया जाएगा।
रिपोर्ट कार्ड में शिक्षक, अभिभावक और स्वयं छात्र का भी आकलन शामिल किया जाएगा। होलिस्टिक प्रोग्रेस रिपोर्ट कार्ड यानी समग्र प्रगति पत्र में पूरे सत्र का लेखा-जोखा दर्ज रहेगा। इसमें विद्यालय की जानकारी के साथ छात्र की फोटो, माता-पिता का विवरण, यूनिक आईडी जैसी सभी जानकारी रहेगी। रिपोर्ट कार्ड में पूरे सत्र की शैक्षणिक, शारीरिक एवं मानसिक विकास से जुड़ी गतिविधियों को शामिल किया जाएगा। यह कार्ड छात्रों की प्रगति को विभिन्न क्षेत्रों में ट्रैक करेगा।
वर्जन
बेसिक शिक्षा विभाग में पंजीकृत विद्यार्थियों को नए शिक्षा सत्र से समग्र रिपोर्ट कार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश हैं। प्रारूप प्राप्त होने के बाद इसके बारे में खंड शिक्षा अधिकारियों को जानकारी दी जाएगी।
-रिद्धि पांडेय, बीएसए
Trending Videos