{"_id":"697515d098fbfe14b8019db8","slug":"a-culvert-will-be-built-on-the-road-leading-to-kaparwar-sangam-beach-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-173391-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कपरवार संगम तट पर जाने वाले मार्ग पर बनेगी पुलिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कपरवार संगम तट पर जाने वाले मार्ग पर बनेगी पुलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 25 Jan 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज/कपरवार। कपरवार गांव के संगम तट पर जाने वाले मार्ग पर ग्राम पंचायत की तरफ से पुलिया निर्माण कराया जाएगा। एडीपीआरओ श्रवण कुमार चौरसिया ने शनिवार को प्रस्तावित पुलिया वाली जगह का निरीक्षण किया। पुलिया निर्माण में करीब चार लाख रुपये खर्च होंगे।
कपरवार तिराहा स्थित पानी की टंकी से संगम तट पर जाने वाला मार्ग बरसात में बाढ़ के पानी के दबाव के कारण टूट जाता है। इससे आवागमन प्रभावित होता है। सड़क पर जहां पानी का दबाव सबसे अधिक होता है, अब वहां पुलिया का निर्माण होगा।
एडीपीआरओ श्रवण कुमार चौरसिया ने जिम्मेदारों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। ग्रामीणों का कहना था कि कुछ दिन पहले ही गांव ही एक व्यक्ति ने जेसीबी आदि लगाकर रास्ता सही कराया गया है। एडीपीआरओ ने प्रधान नीलू गुप्ता से स्टीमेट बनवाकर एक सप्ताह के भीतर कार्य शुरू कराने को कहा। इस मौके पर ज्योति स्वरूप, प्रहलाद गुप्त, अमित सिंह, अजय यादव मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos