{"_id":"6a2073844e282876b406fa4e","slug":"a-team-from-lucknow-arrived-to-investigate-the-collapse-of-the-pillars-of-an-under-construction-bridge-deoria-news-c-208-1-deo1022-183625-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: निर्माणाधीन पुल के पिलर धंसने की जांच करने पहुंची लखनऊ की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: निर्माणाधीन पुल के पिलर धंसने की जांच करने पहुंची लखनऊ की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
भटनी के चखनी घाट पर निर्माणाधीन सेतु।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भटनी। चखनी घाट पर खनुआ नाले पर निर्माणाधीन सेतु के पिलर धंसने और बीम में क्रेक आने के मामले की जांच के लिए बुधवार शाम लखनऊ से विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने निर्माण स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा जांच के लिए निर्माण सामग्री के नमूने अपने साथ ले गई। अब रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस पुल के एक पिलर के धंसने और बीम में दरार आने का वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर चिंता व्यक्त की थी। मामला सामने आने के बाद सेतु निगम ने लखनऊ मुख्यालय को रिपोर्ट भेजकर तकनीकी जांच कराने का निर्णय लिया था।
बुधवार शाम उप परियोजना प्रबंधक विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में ढलाई के दौरान प्रयुक्त मशीन में आई तकनीकी खराबी के कारण समस्या उत्पन्न होने की बात सामने आई है। हालांकि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और अन्य तकनीकी पहलुओं की अंतिम पुष्टि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि विशेषज्ञ टीम द्वारा लिए गए नमूनों की प्रयोगशाला में जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर यदि किसी प्रकार की तकनीकी खामी सामने आती है तो उसे दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
कोट....
निर्माणाधीन पुल में आई दिक्कत की जांच करने लखनऊ से उप परियोजना प्रबंधक के नेतृत्व में टीम आई थी। जांच के बाद मौके से टीम सैंपल लेकर गई है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
— विवेक कुमार नायक, सहायक अभियंता, सेतु निगम देवरिया

Trending Videos