सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Negligence in road construction will not be tolerated, all projects should be completed on time

Deoria News: सड़क निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय पर पूरे हों सभी प्रोजेक्ट

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 04 Jun 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Negligence in road construction will not be tolerated, all projects should be completed on time
विज्ञापन
देवरिया। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में सड़क निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक कर कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक से अनुपस्थित रहने पर बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए गए।

बैठक में लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), भूमि अधिग्रहण एवं अन्य संबंधित विभागों की परियोजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। डीएम ने राम-जानकी मार्ग, नवलपुर-सिकंदरपुर मार्ग, सलेमपुर बाईपास, देवरिया बाईपास तथा तमकुहीराज-मझौली मार्ग निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक -निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बरसात शुरू होने से पहले सभी महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध हो सके। निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप ही कराया जाए।
विज्ञापन
Trending Videos

भूमि अधिग्रहण से जुड़ी समस्याओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां अंश निर्धारण लंबित है, वहां तत्काल जमीन का चिन्हांकन और अंश निर्धारण की प्रक्रिया पूरी कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed