{"_id":"6a2118cbb9ba98a7190606b7","slug":"video-no-relief-from-the-erosion-of-the-saryu-river-no-permanent-solution-despite-spending-crores-2026-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"सरयू के कटान से नहीं मिली निजात, करोड़ों खर्च के बाद भी स्थाई समाधान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू के कटान से नहीं मिली निजात, करोड़ों खर्च के बाद भी स्थाई समाधान नहीं
सरयू नदी की धारा मुड़ने से भागलपुर से देवसिया गांव तक पिछले कई दशकों से भीषण कटान हो रहा है। विभाग हर साल करोड़ों रुपये खर्च कर काम कराता है, लेकिन ग्रामीणों को आज तक स्थाई निजात नहीं मिल पाई है। बंधों की मरम्मत न होने से स्थानीय लोग कटान के डर से सहमे हुए हैं।
सरयू नदी की धारा में बदलाव के कारण भागलपुर से लेकर देवसिया गांव तक के इलाके में लगातार कटान हो रहा है। हर साल बरसात में सैकड़ों बीघा जमीन नदी में समा जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग केवल खानापूर्ति करता है । कटान रोकने के नाम पर विभाग हर साल करोड़ों रुपये का कार्य कराता है। ठोकर, बोल्डर पिचिंग और अन्य उपाय किए जाते हैं, लेकिन नदी की धारा के आगे सब फेल हो जाता है। स्थाई समाधान आज तक नहीं निकल सका। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि शासन का स्पष्ट निर्देश है कि 15 जून से पहले सभी बंधों का मरम्मत कार्य पूरा कर लिया जाए। इसके बावजूद जगह-जगह बंधों में शाही होल और रेन कट बने हुए हैं। बंधे पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।