{"_id":"6a20746337ff05efd40c5b72","slug":"pathardeva-feeders-main-line-broke-down-leaving-55-villages-without-power-for-five-hours-deoria-news-c-208-1-deo1035-183596-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"पथरदेवा फीडर की मेन लाइन में ब्रेकडाउन, पांच घंटे गुल रही 55 गांवों की बत्ती \n:","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पथरदेवा फीडर की मेन लाइन में ब्रेकडाउन, पांच घंटे गुल रही 55 गांवों की बत्ती :
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तरकुलवा। पथरदेवा फीडर की मेन लाइन में फॉल्ट के चलते बुधवार 55 गांवों की बिजली आपूर्ति करीब पांच घंटे ठप रही।उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल रहे। वहीं, संसाधन की कमी से बिजली कर्मियों को चिलचिलाती धूप में पूरे दिन जूझना पड़ा। दोपहर बाद तीन बजे कर्मचारियों ने फॉल्ट दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल की, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
33/11 केवीए विद्युत उपकेंद्र तरकुलवा में तरकुलवा, पथरदेवा, गढ़रामपुर और बंजरिया फीडर हैं। इनसे नगर समेत 450 गांवों को बिजली दी जाती है। सुबह करीब 11 बजे पथरदेवा फीडर की मेन लाइन में फॉल्ट हो गया। इसके चलते फीडर से जुड़े 55 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई।
इससे बरईपट्टी, रामपुर धौताल, सकतुआं, सकतुई, ओलीपट्टी, खैराट, फरेंदा, भेलीपट्टी, धर्म चौरा, धूस देवरिया सहित पथरदेवा नगर क्षेत्र के लोगों को उमस भरी गर्मी में दिन गुजारना पड़ा। निगम के अधिकारी व कर्मचारियों का कहना है कि निगम के स्टोर से कोई सामग्री उपलब्ध नहीं हो रही है, जिससे फॉल्ट को दुरुस्त करने में दिक्कत हो रही है। आए दिन जर्जर तार टूट कर गिर जा रहे हैं। क्रास आर्म खराब होने और इंसुलेटर पंक्चर होने की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
अवर अभियंता लवलेश सिंह ने बताया कि पथरदेवा फीडर की मेन लाइन में फॉल्ट हो गया था, जिसे दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
Trending Videos