सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A woman wandering with a one-and-a-half-year-old child was made to sit in a tempo.

Deoria News: डेढ़ साल के बच्चे के साथ भटक रही महिला को टेंपो में बैठाया

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 09 Feb 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
A woman wandering with a one-and-a-half-year-old child was made to sit in a tempo.
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के मथुरा छपरा गांव में पहुंची एक भूली-भटकी महिला को वन स्टाफ सेंटर भेजने के बजाय पुलिस ने टेंपो में बैठाकर कहीं भिजवा दिया है। इसको लेकर इलाके में बड़ी चर्चा है।
Trending Videos

बताया जाता है कि दो दिन पूर्व लगभग 32 वर्षीय एक महिला डेढ़ साल के बच्चे को गोद में लेकर मथुरा छपरा गांव पहुंच गई थी। ग्रामीणों ने उससे नाम-पता पूछने का प्रयास किया, लेकिन वह कुछ भी स्पष्ट नहीं बता सकी। संदेह की स्थिति में ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को अपने साथ थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता अजय सिंह का आरोप है कि कुछ देर थाने में रखने के बाद बीट सिपाही महिला को टेंपो में बैठाकर कहीं छोड़ आईं। वहीं एसओ देवेंद्र सिंह का कहना है कि ऐसी कोई महिला थाने नहीं लाई गई और उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed