सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two people were taken hostage and beaten up by miscreants.

Deoria News: अराजक तत्वों ने दो लोगों को बंधक बना मारपीट कर किया घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 09 Feb 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Two people were taken hostage and beaten up by miscreants.
विज्ञापन
भाटपार रानी। नगर के वार्ड नंबर 5 रामपुर लिटिहा में रविवार की देर शाम एक मकान में दो लोगों को बंधक बनाकर कुछ अराजक तत्व मारपीट कर बुरी तरह से लहूलुहान कर दिए। मकान के पास पहुंचा एक व्यक्ति के शोर करने पर आसपास के लोग जुटे और परिजनों को सूचना दी। परिजन तत्काल भाटपार रानी पीएचसी ले जाकर उपचार कराया ,जहां से उन्हें गंभीरावस्था में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है।
Trending Videos


नगर के रामपुर लिट्टिहा में बीआरडी इंटर कॉलेज के मैदान के सामने एक मकान में कुछ अराजक तत्व सुजीत कुमार सिंह पुत्र राजवंशी सिंह निवासी रामपुर लिटिहा भाटपार रानी तथा एक अन्य दीप लाल पुत्र चंदेश्वर निवासी ईजरहा थाना रीवा जिला सीतामढ़ी बिहार को कुछ अराजक तत्व बंधक बनाकर बुरी तरह से कई घंटे से मारपीट कर लहूलुहान कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ठेले पर पानी पुरी बेचने वाला जब उधर से गुजर रहा था तो यह देखकर उसने शोर मचाया। वे उस पर भी टूट पड़े। लेकिन वह भाग चला। आसपास के लोग पहुंचे। परिजन उन्हें भाटपार रानी अस्पताल ले गए जहां से उन्हें उपचार के बाद तत्काल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। चिकित्सक ने बताया कि दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना अध्यक्ष अभिषेक राय ने बताया कि पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed