{"_id":"6988d7d1788c0fdca001825f","slug":"baba-somnaths-grand-shiva-procession-will-be-held-on-the-13th-deoria-news-c-208-1-deo1009-174498-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 13 को निकलेगी बाबा सोमनाथ की भव्य शिव बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 13 को निकलेगी बाबा सोमनाथ की भव्य शिव बरात
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सोमनाथ मंदिर कसया रोड परिसर में रविवार को महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों को लेकर श्रद्धालुओं एवं प्रबुद्ध नागरिकों की बैठक हुई। बैठक में 13 फरवरी को शिव बारात निकालने की तैयारी पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता सोमनाथ मंदिर के महंत भोला गिरी एवं राम जानकी मंदिर के महंत जय प्रकाश मिश्र ने संयुक्त रूप से की।
13 फरवरी को सुबह 7 बजे वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच बाबा भोलेनाथ को हल्दी लगाई जाएगी। हल्दी की रस्म के बाद श्रद्धालु महाराजा अग्रसेन अतिथि भवन (पेड़ा गली) पहुंचेंगे। जहां से दिन में 11:30 शिव बारात का शुभारंभ होगा।
शिव बारात पेड़ा गली से शुरू होकर स्टेशन रोड, अबुबकर नगर, तहसील रोड, नगर पालिका, को-ऑपरेटिव चौराहा, सुभाष चौक, मालवीय रोड, सुरतीहट्टा रोड, अमर ज्योति चौराहा, कसया ढाला, सिंधी मिल और श्याम मंदिर होते हुए वापस सोमनाथ मंदिर पहुंचेगी।
शिव बारात में श्रद्धालु निर्धारित गणवेश में पारंपरिक नृत्य करते हुए चलेंगे। बारात के स्वागत के लिए पूरे नगर में पुष्प वर्षा की योजना बनाई गई है। मंदिर वापसी पर भव्य भंडारा का आयोजन होगा। संध्या काल में बाबा सोमनाथ का विशेष श्रृंगार एवं महाआरती की जाएगी। बैठक में मार्कण्डेय गिरि, जीत बहादुर सिंह उर्फ राजू सिंह, बलराम गिरि, अविनाश चंद्र चतुर्वेदी, पवन तिवारी, अखिलेश शुक्ला, अमन मिश्रा, सोनू मिश्रा, छोटेलाल चौहान, राजू गौतम मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos