सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A young man returning from the market was surrounded and beaten up, a report was filed.

Deoria News: बाजार से लौट रहे युवक को घेर कर पीटा, रिपोर्ट दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 30 Apr 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
A young man returning from the market was surrounded and beaten up, a report was filed.
विज्ञापन
भटनी। बाजार से घर लौट रहे युवक की गांव के ही चार लोगों ने घेर कर पिटाई कर दी। शोर सुनकर पहुंचे लोगों के बीच-बचाव करने पर हमलावर मौके से भाग गए। घायल युवक का इलाज देवरिया स्थित मेडिकल कॉलेज में कराया जा रहा है। पिता की तहरीर पर बुधवार को पुलिस ने चार आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos

भटनी के छपिया जयदेव गांव निवासी यमुना यादव ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका गांव के ही एक परिवार से विवाद चलता है। आरोप है कि 26 अप्रैल की शाम करीब 7:30 बजे यमुना यादव का बेटा चंद्रभूषण (25) बाजार से जरूरी सामान लेकर बाइक से घर लौट रहा था। बाईपास रोड स्थित शहीद गेट के पास पहले से घात लगाकर बैठे लोगों ने चंद्रभूषण पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के लाठी-डंडे के प्रहार से चंद्रभूषण बाइक लेकर गिर गया। इसके बाद भी आरोपी मारते-पीटते रहे। शोर सुनकर जुटे लोगों ने बीच -बचाव कर इसकी सूचना 112 पुलिस को दी। पुलिस की सायरन सुनकर आरोपी मौके से भाग गए। जानकारी पर पहुंचे परिजन घायलावस्था में युवक को सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने गम्भीर हालत देख मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।
पिता यमुना यादव के तहरीर पर पुलिस कमलेश, अच्छेलाल, साजन कुमार और शोरू उर्फ कुंवर के विरुद्ध मारपीट आदि का प्राथमिकी दर्ज किया है। सीओ भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि पुरानी रंजिश में मारपीट हुई है। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed