{"_id":"697512b5e7e0afa3ba06d4a4","slug":"a-young-woman-drank-pesticide-in-a-restaurant-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-173421-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रेस्त्रा में युवती ने पी लिया कीटनाशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रेस्त्रा में युवती ने पी लिया कीटनाशक
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 25 Jan 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भलुअनी। स्थानीय कस्बा स्थित एक रेस्टोरेंट में शनिवार की शाम एक युवती ने कीटनाशक दवा पी लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। जिसे देख रेस्टोरेंट में खलबली मच गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। भलुअनी कस्बा के एक रेस्टोरेंट में शाम करीब छह बजे एक युवती पहुंची। लोगों के अनुसार युवती ने अपने लिए नाश्ता मंगाया। जबकि वह फोन पर किसी से बात कर रही थी। बताया जा रहा है कि फोन पर बात करने के दौरान उसने अपने पर्स में रखी कीटनाशक निकालकर पी लिया। जिसे देख लोग हतप्रभ रह गये और शोर मचाने लगे।
लोगों का कहना है कि युवती गोरखपुर के रुस्तमपुर की रहने वाली है। जो सलेमपुर के किसी युवक से बात कर रही थी। वह युवक को बुला रही थी। वह जिससे मिलने के लिए आई थी। थानाध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी। जांच कराया जा रहा है। संवाद
Trending Videos